---विज्ञापन---

देश angle-right

भयंकर ठंड दे रही दस्तक! 14 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने पर 18 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी होने और घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने का अलर्ट दिया है। इससे कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: देशभर के ज्यादातर राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर लहर चल रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में जहां आज घना कोहरा छाया, वहीं दिल्ली-NCR में कोल्ड वेव ने ठिठुरन का अहसास कराया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जनवरी से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। एक पश्चिम विक्षोभ पंजाब के ऊपर एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 14 से 16 जनवरी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने के आसार हैं। बीते दिन रविवार को भी जहां जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी होने से बर्फीली हवाएं चलीं।

---विज्ञापन---

वहीं हवाओं के असर से दिल्ली समेत 18 राज्यों में घना कोहरा छाया। दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने से 25 ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हुईं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। मध्यप्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। राजस्थान में कई जगह ओले गिरे।

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। उत्तरी राजस्थान और आसपास के मध्य भागों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में छिटपुट से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है।

---विज्ञापन---

गरज चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज 13 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में बारिश हो सकती है। पूर्वी श्रीलंका तट और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके असर से 16 जनवरी तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, माहे, कराईकल में बिजली गिर सकती है। हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

14 जनवरी 2025 की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 16 से 18 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान बारिश होने की भविष्यवाणी है।

---विज्ञापन---

16 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता और शीतलहर चलने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे दक्षिण श्रीलंका के तटों और उससे सटी दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में समुद्र तटों से दूर रहें।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 13, 2025 07:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola