Delhi Weather: 1 जनवरी 2025 को दिल्ली एनसीआर में मौसम में बहुत से बदलाव महसूस किए गए हैं। पिछले हफ्ते से ही दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे राजधानी में तेज हवाएं और कोहरा बढ़ गया है। साल के पहले दिन आज सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली-नोएडा की सड़कों पर कोहरे की चादर चढ़ी हुई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन।
आज का मौसम
बुधवार, 1 जनवरी की सुबह अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। कल से आज न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। सूर्यास्त सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर होगा, वहीं, सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा।
ये भी पढ़ें- नए साल पर उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
photo credit-imd
ये इलाके सबसे ठंडे
पालम
आया नगर
लोधी रोड
पूसा
नरेला
नजफगढ़
राजघाट
पीतमपुरा
बारिश का अनुमान
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 2 जनवरी को मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
नोएडा का मौसम
सुबह नोएडा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज सूर्योदय का समय 7:12 हुआ और सूर्यास्त 5:34 पर होगा।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले हफ्ते का मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो सकता है। नए साल पर तापमान में गिरावट और कोहरे बढ़ने की आशंकाएं हैं। इस हफ्ते बारिश होने की संभावनाएं भी हैं।
आज का AQI
आज प्रदूषण की बात करें, तो SAFAR की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज AQI 278 दर्ज किया गया है। 278 भी खराब हवा की श्रेणी में आता है। इसके अलावा, दिल्ली में मुंडका, नेहरू नगर, नॉर्थ कैंपस, पंजाबी बाग, रोहिणी और सिरिफोर्ट इलाके में 300 के पार AQI दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- UP में हाड़ कंपाने वाली सर्दी
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
14 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
15 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
17 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
17 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
19 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
19 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
23 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines