हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi में रेंग-रेंगकर चले वाहन, छाया घना कोहरा, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सड़कों पर विजिबिलिटी बिल्कुल कम रही। वहीं, नोएडा में भी धुंध ही धुंध दिखाई पड़ रही है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

विज्ञापन
photo credit-imd

Delhi Weather: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज यानी बुधवार की सुबह सड़कों पर कोहरा छाया हुआ है। धुंध इतनी ज्यादा है कि गाड़ी चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हेडलाइट ऑन होने के बाद भी ड्राइविंग करने में परेशानी हो रही है। हालांकि, ठंड की बात की जाए, तो शीतलहर नहीं चल रही है। दिल्ली और नोएडा में फॉग के चलते ट्रेन और फ्लाइट सर्विस भी बाधित होने की संभावनाएं हैं। IMD के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश भी हो सकती है। जानिए कैसा रहेगा आज मौसम।

आज का मौसम

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। सुबह कोहरा छाया हुआ है, जबकि दिन के समय तापमान में कुछ बदलाव भी हो सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है, जिस कारण बारिश होने की भी संभावना है। सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Delhi Air Pollution: साफ हुई दिल्ली-NCR की आबोहवा

विज्ञापन

चल सकती हैं तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे-वैसे हवाओं की गति तेज होती जाएगी। ये हवाएं दक्षिण से चलेंगी और 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चल सकती हैं। वहीं, शाम के समय हवाओं की गति कम हो सकती है और धुंध के साथ कोहरा बढ़ने के आसार हैं।

ये इलाके सबसे ठंडे

पालम
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पीतमपुरा
पुसा
राजघाट

विज्ञापन

कल कैसा था मौसम

मंगलवार को IMD ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। कल दिन में धूप भी खिली थी, जिस कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी।

विजुअल्स में देखें नजारा

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए विजुअल्स में दिल्ली के अधिकांश इलाके सुबह के समय कोहरे की मोटी चादर से ढके दिखे। वहीं, रात को बेघर लोगों ने रैनबसेरों का सहारा लिया ताकि ठंड से बच सकें। इंडिया गेट पर भी विजिबिलिटी लो रही। साथ ही, यूपी से आई तस्वीरों में भी कोहरा देखा जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः भयंकर ठंड दे रही दस्तक! 14 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola