Delhi Weather: साल के आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बारिश-कहां छाया कोहरा, जानिए सबकुछ

Delhi Weather: दिल्ली और नोएडा में पिछले दो दिनों से जबरदस्त ठंड और शीतलहरें चल रही हैं। कल से नए साल की शुरुआत होगी, उससे पहले जान लीजिए आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या हो सकती है बारिश?

Delhi Weather Update

photo credit-ani

विज्ञापन

Delhi Weather: नए साल से पहले पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर में शीतलहरों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कल के दिन सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थी, जो रात तक और तेज हो गई थी। आज 31 दिसंबर, साल के आखिरी दिन की शुरुआत भी ठंडी रही है। सुबह के समय तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली से लेकर नोएडा तक की सड़कों पर कोहरे की चादर चढ़ी हुई है। मौसम विभाग ने नए साल पर बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

आज का मौसम

सोमवार को दिन में थोड़ी धूप निकली थी लेकिन शीतलहरों के चलते, सूर्य देव के दर्शन ठीक से नहीं हो पाए थे। आज अधिकांश इलाकों में ठंड रहेगी। IMD की रिपोर्ट की मानें, तो आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सूर्योदय का समय 7 बजकर 13 मिनट पर होगा और शाम 5 बजकर 34 मिनट पर सूर्यास्त होने का अनुमान है।

ये इलाके सबसे ठंडे

पालम
आया नगर
लोधी रोड
पूसा
नरेला
नजफगढ़
राजघाट

विज्ञापन

हो सकती है बारिश?

पिछले हफ्ते वीकेंड तक बारिश हुई थी, जिस कारण दिल्ली और नोएडा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने 1 जनवरी को बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं। नए साल पर मौसम ठंडा रहेगा और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिर सकता है।

नोएडा का मौसम

आज नोएडा का तापमान सुबह 7 बजे 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 12 मिनट रहेगा और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 33 मिनट रहेगा।

विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के के अनुसार, 1 जनवरी को मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो सकता है। नए साल पर तापमान में गिरावट और कोहरे बढ़ने की आशंकाएं है। जनवरी का पहला हफ्ते बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ