---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 8 इलाकों में AQI 400 पार, जानें कहां-कितना तापमान?

Delhi AQI: दिल्ली में घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे विजिबिलिटी भी 50 मीटर से कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर भी कोहरे का असर है। आइए जानते हैं दिल्ली में कहां कितना कोहरा और कैसा रहेगा मौसम।

---विज्ञापन---

Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में आज की सुबह अत्यधिक ठंडी और कोहरे से भरी हुई थी। इस सीजन में पहली बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, IMD ने शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह यानी 19 दिसंबर 2024 को कोहरे की चादर से दिल्ली और नोएडा ढका हुआ था। सुबह 7:06 मिनट तक भी विजिबिलिटी क्लीयर नहीं थी। गौरतलब है कि मौसम 21 तारीख के बाद से और भी ज्यादा खराब हो सकता हैा।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

IMD की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की सुबह राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों पर घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा घना कोहरा होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की शाम में भी धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं।

कैसा रहेगा मौसम?

हालांकि, अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। अगर तापमान की बात करें, दिल्ली में आज सुबह 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए दिल्ली के कुशक रोड और आजाद रोड के कुछ विजुअल्स में कोहरा देखा जा सकता है। दिल्ली के 5 इलाकों का मौसम माइनस में दर्ज किया गया है। इनमें पालम, नजफगढ़, नरेला, पुसा और मयूर विहार शामिल हैं।

---विज्ञापन---

448 दर्ज किया गया AQI

गुरुवार की सुबह दिल्ली का AQI 448 दर्ज किया गया है। यह गंभीर श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान और हवा की गति में कमी के कारण वायु गुणवत्ता खराब हो गई है, जिससे प्रदूषकों के फैलाव में बाधा आ रही है। बुधवार को भी शाम 4 बजे तक औसत AQI 433 था।

---विज्ञापन---

किस इलाके का कितना AQI?

दिल्ली AIIMS से आए ताजे विजुअल्स में प्रदूषण का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली के इन इलाकों में सबसे अधिक मापा गया प्रदूषण। सफर के अनुसार दिल्ली के ये इलाके सबसे प्रदूषित

  • ITO-477
  • मंदिर मार्ग-446
  • नेहरु नगर- 487
  • ओखला- 467
  • पंजाबी बाग- 457
  • आरके पुरम-459
  • सोनिया विहार- 463
  • आनंद विहार- 478
  • बुरारी- 471
  • डीटीयू-457
  • IGI एयरपोर्ट- 457

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 19, 2024 07:35 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola