Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। सोमवार को दिल्ली और नोएडा में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा, उत्तर भारत के अन्य कई राज्यों में शीतलहर के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम।
आज का मौसम
23 दिसंबर को हुई हल्की-फुल्की बारिश से मौसम बदल गया है। ठंड में बढ़ोतरी देखी गई है और हवाओं की गति में भी बढ़त देखी गई है। आज 24 दिसंबर को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है और शीतलहरें भी चलती रहेंगी। तापमान की बात करें, तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 08.06 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.87 और न्यूनतम तापमान 14.05 डिग्री सेल्सियस था।
ये भी पढ़ें- Liver Disease के 5 शुरुआती संकेत
इन इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड
आया नगर
पूसा
नरेला
मयूर विहार
लोधी रोड
Delhi Weather Update
बारिश का अनुमान
IMD ने पहले ही इस साल के आखिरी हफ्ते बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जो काफी देर तक रही। वहीं, शाम को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। आज भी बरसात हो सकती है। साथ ही, मौसम विभाग ने क्रिसमस के बाद ज्यादा ठंड बढ़ने की पुष्टि की है।
दिल्ली की सड़कें फॉग की चपेट में
मंगलवार की सुबह दिल्ली के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहा। सुबह 7 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर सूर्योदय हुआ। एयर क्वालिटी के मामले में, आज AQI का स्तर सफर की रिपोर्ट के अनुसार, 401 दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- सलाद में इसे खाने से न होगा कैंसर न स्टोन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 hr agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
16 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
17 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
18 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
20 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
20 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
22 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines