Delhi Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार की सुबह दिल्ली-NCR में हल्की बूंदा-बांदी हुई है। साथ ही, पूरे NCR में कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने भी आज बारिश का अलर्ट पहले से ही जारी किया हुआ था। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते की शुरुआत ठंडी ही रही है। बात करें पिछले हफ्ते की तो, बीते सप्ताह भी तेज और कंपकपाने वाली ठंड पड़ी थी। दिल्ली के अधिकांश इलाकों का AQI भी 400 पार दर्ज किया गया था।
आज का मौसम
IMD दिल्ली की रिपोर्ट की मानें, तो आज पूरे दिन शीतलहरें चलेंगी। वहीं, दिन के समय धूप खिलने से मौसम में थोड़ा सुधार भी देखने को मिल सकता है। सूर्योदय सुबह 7:11 मिनट पर हो सकता है। शाम 5:30 मिनट पर सूर्यास्त होगा। तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मिनिमम टेम्परेचर 13 डिग्री रहेगा।
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत
ये इलाके सबसे ठंडे
Delhi Weather Update
बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने दिल्ली और NCR में इस हफ्ते बारिश होने का अनुमान लगाया है। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 23 दिसंबर को दिल्ली में सुबह 6 बजे के बाद ही हल्की बूंदाबांदी हो गई थी। वहीं, सुबह-शाम की ठंड भी रहेगी और विजिबिलिटी भी कम रहेगी। क्रिसमस के बाद दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही, तब तक और कोहरा बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रदूषण का स्तर स्थिर
पिछले हफ्ते दिल्ली का AQI 400 पार दर्ज किया गया था, जो रविवार तक सुधरकर 400 से कम यानी 383 AQI दर्ज किया गया था। आज सोमवार की सुबह भी कोहरा छाया हुआ है। AQI की बात करें, तो दिल्ली में फिर से 412 AQI दर्ज किया गया है।
इन इलाकों की हवा सबसे खराब
- मंदिर मार्ग- 402
- नरेला- 425
- पटपड़गंज- 435
- रोहिणी- 470
- सोनिया विहार- 455
कैसा रहेगा आने वाला हफ्ता
मौसम विभाग की मानें तो, 23 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2024 तक दिल्ली में ठंड का सितम और ज्यादा बढ़ सकता है। तापमान 5 डिग्री से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 25 तारीख के बाद तेज बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
5 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
6 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
12 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
12 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
14 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
14 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
15 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines