Delhi-NCR में सर्दी का सितम जारी, कब होगी बारिश, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में ठंड अब भी जारी है। पूरे उत्तर भारत में तापमान गिरता-बढ़ता दिख रहा है। कई इलाकों में शीतलहर चल रही है, तो कहीं हल्की धुंध भी नजर आ रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।

photo credit-imd (14)

Delhi Weather: दिल्ली समेत एनसीआर में इन दिनों मौसम हर दिन बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के इलाकों में अब भी ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद और कोहरे से ठंड बढ़ी थी। हालांकि, दिन के समय हल्की धूप से लोगों को काफी राहत भी मिली थी। आज यानी 19 नवंबर की सुबह दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ हुई, हालांकि, कोहरे और शीतलहर में थोड़ी गिरावट देखी गई है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

आज का मौसम

19 नवंबर 2024 को दिल्ली और नोएडा में ठंड के साथ कोहरे की पतली परत छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में धुंध छाई रहेगी। शाम के समय कोहरा ज्यादा बढ़ने की संभावनाएं हैं, जिससे ड्राइविंग करने में दिक्कतें हो सकती हैं।

आज के ठंडे इलाके

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
पीतमपुरा
पुसा
राजघाट

कल कैसा था मौसम

कल यानी 18 नवंबर के दिन भी धूप और हवाएं एकसाथ चल रही थीं। सुबह का मौसम ठंडा रहा, जिसके बाद दिन में हल्की धूप देखी गई थी। शाम के समय मौसम फिर ठंडा हो गया था। मौसम विभाग ने कल न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था और अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस हफ्ते होगी बारिश?

मौसम विभाग ने पहले से ही इस हफ्ते बारिश होने का अनुमान जताया हुआ है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार 21 जनवरी से लेकर 22 जनवरी के बीच दिल्ली और नोएडा में बारिश हो सकती है।

आज का AQI

SAFAR की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में 319 AQI दर्ज किया गया है। 300 पार एक्यूआई खराब हवा की श्रेणी में आता है। वहीं,  दिल्ली के अधिकांश इलाकों का भी AQI 300 से ऊपर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ