Delhi Weather Impact on Trains Timing: दिल्ली में सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। वायु प्रदूषण के कारण स्मॉग की मोटी चादर भी बिछी है। हालांकि 2 दिन से वायु प्रदूषण से राहत मिली है और दिल्ली की हवा साफ नजर आ रही है, लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कुछ इलाकों में अभी भी 400 से ऊपर है। कहीं-कहीं 400 से नीचे AQI रिकॉर्ड हुआ है।
हवा साफ होने से AQI का स्तर गंभीर से बेहद खराब की श्रेणी में आ गया है। सुबह-शाम कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी कम है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगे बहुत घना कोहरा छाने के आसार जताए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में स्मॉग और फॉग का डबल अटैक ट्रेनों की टाइमिंग पर पड़ रहा है। दिल्ली आने-जाने वाली 14 ट्रेनें अपने समय से लेट दौड़ रही हैं। 11 ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में कोहरे से भीषण ठंड, 15 इलाकों में AQI 300 से नीचे, जानें मौसम और वायु प्रदूषण पर ताजा अपडेट
दिल्ली में आज AQI 371 रिकॉर्ड हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 371 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है, जिसमें पार्टिकुलेट मैटर 2.5 (PM2.5) प्रमुख प्रदूषक है। सुबह 6:30 बजे, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कानपुर और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर दृश्यता 300 मीटर से कम बताई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर हवाई अड्डों पर भी दृश्यता 400 मीटर से कम बताई गई। इसका सीधा असर रेलवे पर पड़ा है।
दिल्ली आने-जाने वाली 14 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि 11 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। आस-पास के क्षेत्रों में AQI का स्तर खराब रहा। गुरुग्राम में 298, गाजियाबाद में 291, फरीदाबाद में 243, नोएडा में 253 और ग्रेटर नोएडा में 212 AQI है। प्रदूषण के स्तर पर अंकुश लगाने के लिए नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर रात्रिकालीन सफाई तथा सड़कों की सफाई का कार्य किया।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! भीषण चक्रवाती तूफान आएगा; 9 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कहां-कहां छाएगा कोहरा?
दिल्ली में ग्रैप के चारों फेज लागू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने GRAP-IV लागू होने तक अलग-अलग समय पर काम करने का समय भी तय किया है। सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक ऑफिसों में काम होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-III और GRAP-IV के तहत लागू प्रतिबंधों में बदलाव किया।
अब NCR राज्यों के लिए GRAP-III और GRAP-IV के तहत स्कूल बंद करना अनिवार्य किया गया है। राज्य सरकारों को यातायात की भीड़ और संबंधित उत्सर्जन को कम करने के लिए सार्वजनिक कार्यालयों और नगर निकायों के लिए अलग-अलग समय लागू किया गया है। ग्रैप-IV के तहत मास्क पहनने की सलाह भी दी गई है।
यह भी पढ़ें:Artifical Rain क्या और कैसे करती काम? कृत्रिम बारिश से कैसे साफ होगी दिल्ली की ‘जहरीली’ हवा
संबंधित खबरें
जामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
5 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
6 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
7 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
10 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
22 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
23 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines