---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में 5 दिन और बढ़ेगी ठंड, 10 इलाकों में आज पारा कितना?

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम।

---विज्ञापन---

Delhi Weather: देश के उत्तरी इलाकों का मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों सर्द हवाओं से भरा हुआ है। लगातार शीतलहरों के चलते तापमान में बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय इन हवाओं की स्पीड भी बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने यहां कोहरे और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। कल भी पूरे दिन ठंडी हवाएं चल रही थी, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर थे। कोल्डवेव्स के चलते दिल्लीवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही, इन हवाओं से लोगों में सर्दी-जुकाम के मामले भी बढ़ रहे हैं। आज सुबह भी दिल्ली और नोएडा में शीतलहर चल रही थी।

यह भी पढ़ें- ‘रमेश बिधूड़ी होंगे बीजेपी का CM चेहरा

---विज्ञापन---

आज का मौसम

दिल्ली समेत नोएडा में भी सुबह शीतलहर चल रही है। बुधवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया हुआ है, जिससे सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सूर्योदय का समय 7 बजकर 15 मिनट बताया गया है और सूर्यास्त का समय शाम 5:40 का है। इसके अलावा, यहां प्रदूषण में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

ये इलाके सबसे ठंडे

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पीतमपुरा
पुसा
राज घाट

---विज्ञापन---
Delhi Weather

photo credit-imd

आज का AQI

सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार का AQI 335 दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार के दिन दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार हुआ। कल का एक्यूआई 295 रहा, जो कि खराब हवा की श्रेणी में आता है। पिछले हफ्ते भी हवा की गुणवत्ता खराब ही थी। साथ ही, कोहरा भी छाया रहने की आशंकाएं जताई गई हैं। आज का AQI सफर (SAFAR) के मुताबिक 322 दर्ज किया गया है। दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में नॉर्थ कैंपस, ओखला, पुसा, शादीपुर, सिरीफोर्ट, विवेक विहार, आनंद विहार, अशोक विहार और बवाना हैं।

---विज्ञापन---

देखें दिल्ली के लेटेस्ट विजुअल

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए विजुअल आज सुबह दिल्ली के अक्षरधाम के हैं। इन वीडियोज में सुबह अंधेरा और कोहरा दिखाई दे रहा है। लोगों को गाड़ी चलाते समय हेडलाइट का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। एक अन्य विजुअल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एरिया का है, जिसमें फॉग देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते ठंड और बढ़ने की संभावनाएं हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली में गैंगवार की साजिश नाकाम, 7 बदमाश गिरफ्तार

---विज्ञापन---

First published on: Jan 08, 2025 07:15 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola