Delhi में फिर बढ़ी ठंड, छाया रहा घना कोहरा, जानें आज का वेदर अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश के बाद दिन में धूप निकली थी। वहीं, आज सुबह फिर कोहरा छाया हुआ है। जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम और कब होगी बारिश?

Delhi Weather

photo credit-ani

Delhi Weather: राजधानी में इन दिनों रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। । आज दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा।  सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे वाहन चालकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। दिल्ली में आज AQI 300 दर्ज किया गया है।वहीं,  गुरुवार की सुबह तेज बारिश के बाद दिन में धूप निकली थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम।

आज का मौसम

16 जनवरी 2025 को बारिश के बाद आज फिर सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं हैं और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMD ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे मौसम फिर बदल सकता है। हवा की गुणवत्ता भी काफी खराब है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय भी कोहरा देखने को मिल सकता है।

आज दिल्ली के ठंडे इलाके

  • पालम
  • लोधी रोड
  • आया नगर
  • नजफगढ़
  • पीतमपुरा
  • पुसा
  • राजघाट

photo credit-ani

16 जनवरी को कैसा था मौसम

गुरुवार, 16 जनवरी की सुबह तेज बारिश से हुई थी। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से मौसम में बदलाव हुआ था। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था और वहीं, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में AQI

SAFAR की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का AQI 300 है। साथ ही, दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 300 पार भी है।

  • अलीपुर-315
  • आनंद विहार- 392
  • बुरारी-338
  • ITO- 302
  • मुंडका- 332
  • नरेला- 325
  • पटपड़गंज-375

नोएडा का मौसम

नोएडा में भी सुबह कोहरा छाया रहा,  जिससे विजिबिलिटी कम थी। आज यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कब होगी बारिश?

IMD के अनुसार, अगले हफ्ते 21 से 22 तारीख के बीच दिल्ली और नोएडा में बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ