भीषण गर्मी में लू के साथ अब पानी के लिए तरसेंगे दिल्ली के लोग! आजादपुर-शालीमार बाग, वजीरपुर समेत इन 30 इलाकों में भारी जलसंकट

Delhi Mein Pani Ki Kami: दिल्ली में तापमान का बढ़ता पारा रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्लीवासियों की इस गर्मी के बीच मुश्किलें ओर बढ़ गई हैं, क्योंकि दिल्ली के कई क्षेत्र पानी की कमी से प्रभावित हैं. आइए जानते हैं क्यों राजधानी में हो रही है पानी की कमी?

Delhi Water Crisis

दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी. (Image: AI)

सूरज की तपिश और आसमान से बरसती आग ने दिल्लीवालों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में जब गला सुखाने वाली गर्मी पड़ रही हो, तब घर के नलों का सूखा पड़ जाना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है. सुबह उठते ही पानी की किल्लत और बाल्टियों की कतारें अब दिल्ली के कई इलाकों की पहचान बन चुकी हैं. चिलचिलाती धूप के बीच राजधानी में अचानक पैदा हुआ यह जलसंकट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और उनके लाइफस्टाइल को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. दिल्ली में पानी की को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसे शहर के कई इलाकों को परेशान होना पड़ रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों सूख गए दिल्लीवालों के हलक?

इस भारी किल्लत के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण सामने आए हैं. पहला यह कि यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण स्तर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिससे पानी साफ करने में दिक्कत आ रही है. दूसरा कारण पड़ोसी राज्य हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले कच्चे पानी की मात्रा में आई कमी है. इन दोनों वजहों से दिल्ली के दो सबसे महत्वपूर्ण वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (जल शोधन संयंत्र) वजीराबाद और चंद्रावल अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे पानी का उत्पादन घट गया है. इस उत्पादन के घटने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है.

इन इलाकों में मचेगी हाहाकार,

इस संकट का सबसे ज्यादा असर नई दिल्ली (NDMC) के वीआईपी क्षेत्रों और उत्तरी दिल्ली के कई रिहायशी इलाकों में देखने को मिल रहा है. आंकड़ों की बात करें तो वजीराबाद प्लांट में लगभग 10 फीसदी और चंद्रावल प्लांट में 15 फीसदी तक शुद्ध पेयजल की सप्लाई कम हुई है. पानी की इस कमी के कारण लोगों को सुबह के जरूरी कामों, खाना पकाने और नहाने-धोने जैसे दैनिक कार्यों के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, जिससे उनका पूरा रूटीन बिगड़ गया है.

विज्ञापन

कब तक सामान्य होगी पानी की सप्लाई?

हालांकि, इस परेशानी के बीच दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को सुधारने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. पानी की पूरी मात्रा को बहाल करने के लिए हरियाणा सरकार के अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है. प्रशासन को उम्मीद है कि अगले दो दिनों के भीतर यमुना में अमोनिया का स्तर कम हो जाएगा और दोनों प्रभावित प्लांट फिर से पूरी क्षमता से काम करने लगेंगे, जिससे दिल्लीवालों को इस भीषण किल्लत से राहत मिल जाएगी.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े मजनू का टीला, आईएसबीटी, जीपीओ, एनडीएमसी क्षेत्र, आईटीओ, हंस भवन, एलएनजेपी अस्पताल, डिफेंस कॉलोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, राजघाट, आईपी इमरजेंसी, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, गुलाबी बाग, तिमारपुर, एसएफएस फ्लैट्स, पंजाबी बाग, आजादपुर, शालीमार बाग, वजीरपुर, लॉरेंस रोड, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, कैंटोनमेंट क्षेत्र और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े एनडीएमसी क्षेत्र, करोल बाग, झंडेवालान, हिंदूराव, सिविल लाइंस, पटेल नगर, राजेंद्र नगर और शादीपुर जैसे इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित हैं. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इन दोनों प्लांट में पानी उत्पादन को लेकर खबर सामना आई थी, जिसमें अमोनिया का लेवल बढ़ने के कराण सप्लाई प्रभावित हुई थी, ऐसे में हरियाणा से पानी की कमी इस खतरे को और बढ़ा दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ