भाजपा की चार इंजन की सरकार के बावजूद दिल्ली बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। दिल्ली में भाजपा के आने के बाद से ही पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पूरी दिल्ली में कम पानी की आपूर्ति और घर की नलों में आ रहे दूषित पानी से बीमार हो रहे दिल्लीवालों के सब्र का बांध टूट रहा है। लोग सरकार से अपनी गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनको फौरी राहत नहीं मिल रही है। एनजीटी द्वारा मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड को दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर लगाई गई कड़ी फटकार ने तो चार इंजन वाली भाजपा सरकार की सारी पोल खोल दी है। उस पर बुधवार को पानी की किल्लत से आक्रोशित लोगों ने डीजेबी का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जो यह बताता है कि भाजपा दिल्लीवालों की प्यार बुझाने में फेल हो चुकी है। यह बातें आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहीं।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में जगह-जगह पानी की किल्लत और दूषित पानी को लेकर मचे हाहाकार पर बुधवार को यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने लगभग चार महीने हो गए हैं। इन चार महीने में भी भाजपा सरकार दिल्ली की जनता की बुनियादी जरूरत पानी की समस्या को दूर नहीं कर पाई है। पूरी दिल्ली में पानी की भयंकर किल्लत है। अंबेडकर नगर, देवली, बदरपुर, तुगलकाबाद, छतरपुर, मेहरौली, बिजवासन, पालम, हरिनगर, रजौरी गार्डन, ग्रेटर कैलाश, जनकपुरी समेत पूरी दिल्ली में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। ग्रेटर कैलाश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पहले लोगों को पानी की बिल्कुल दिक्कत नहीं थी, लेकिन अब वहां भी पानी नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली प्रदूषण के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल, रेखा सरकार AAP के निशाने पर
दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर का घेराव कर रहे लोग : सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली में जगह-जगह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही नलों से पानी गायब हो गया है। अब तो पानी को लेकर लोग दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय का भी घेराव कर रहे हैं और नारेबाजी कर सीएम रेखा गुप्ता व भाजपा सरकार से पूरा और साफ पानी देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साउथ दिल्ली में लोग कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। बुधवार को उनका गुस्सा भाजपा सरकार पर फूट पड़ा। लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड का घेराव कर भाजपा हाय-हाय के जमकर नारे लगाए और पानी देने की मांग की। इसके अलावा महिलाएं लगातार मटके फोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं।
राज्य सरकार बोल रही झूठ : AAP नेता
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा रोज झूठ बोल रही है कि दिल्ली में पानी की कोई किल्लत नहीं है और लोगों के घरों में साफ पानी आ रहा है। अगर लोगों के घरों में साफ पानी आ रहा होता तो एनजीटी को दिल्ली जल बोर्ड को दूषित पानी की आपूर्ति के लिए फटकार नहीं लगानी पड़ती। कई दिनों से जनकपुरी इलाके में डीजेपी दूषित पानी की आपूर्ति कर रहा है, जिसके खिलाफ स्थानीय निवासियों को एनजीटी में शिकायत करनी पड़ी। अब एनजीटी ने डीजेबी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि जनकपुरी इलाके में कई घरों के नलों में दूषित पानी आ रहा है। दूषित पानी पीने से लोगों को हेपेटाइटिस, टाइफ़ाइड, पीलिया, हैजा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एनजीटी की फटाकर और सीपीसीबी की रिपोर्ट भाजपा के चार इंजन वाली सरकार के नाकारपन की पोल खोल रही है।
बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे लोग : सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में आज हालात यह है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। पानी भरने के लिए लोगों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है। बदरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में महज कुछ समय के लिए पानी आता है और लोगों को पानी भरने के लिए रात भर जागना पड़ता है। एक तरफ हल्की सी बारिश में दिल्ली पानी-पानी हो जा रही है और दूसरी तरफ लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। कई इलाकों में टैंकर से पानी सप्लाई हो रहा है, लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। इसके बाद भी भाजपा सरकार स्वीकार नहीं कर रही है कि दिल्ली में पानी की किल्लत है। लेकिन सच यही है कि भाजपा के चारों इंजन फेल हो चुके हैं और वह दिल्ली में पानी का प्रबंधन करने में असमर्थ है।
यह भी पढ़ें : ‘650 स्कूलों का ऑडिट संभव नहीं, मंत्री बोल रहे झूठ’, सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
13 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
14 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
15 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
15 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines