खबर की मुख्य बातें:
- दिल्ली के 75 से अधिक इलाकों में 6 जुलाई सुबह 10 बजे से 7 जुलाई शाम 4 बजे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- नई 1500 मिमी जल पाइपलाइन को जोड़ने के काम के चलते दिल्ली जल बोर्ड ने शटडाउन का फैसला लिया है.
- जी.के. (साउथ), जी.के. एमबीआर, सराय काले खां, अपोलो और सरिता विहार यूजीआर से जुड़े इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.
- दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से पहले से पानी स्टोर करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 1916 या पानी के टैंकर की सुविधा लेने की अपील की है.
भीषण गर्मी और उमस के बीच दिल्लीवालों के लिए एक बेहद परेशान करने वाली खबर है. देश की राजधानी दिल्ली के एक बड़े हिस्से में अगले हफ्ते की शुरुआत में पानी का बड़ा संकट खड़ा होने वाला है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एक आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि शहर के 75 से भी अंधिक रिहायशी इलाकों में लगातार दो दिनों तक पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी. इस चिलचिलाती गर्मी में पानी न आने की खबर ने लाखों लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अगर आप भी इन प्रभावित इलाकों में रहते हैं, तो समय रहते पानी का इंतजाम करना बेहद जरूरी है.
क्या बंद रहेगी पानी की स्पलाई?
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यह अस्थायी जल आपूर्ति बाधित होने का कारण खिजराबाद गांव स्थित तैमूर नगर ड्रेन के पास नई 1500 मिमी व्यास की माइल्ड स्टील वाटर पाइपलाइन (GK Main) को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का कार्य है. यह काम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है. DJB का कहना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद भविष्य में दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति और पहले से ज्यादा बेहतर और स्थिर हो सकेगी. हालांकि, कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, यह परेशानी तब बढ़ जाती है, जब दिल्ली में गर्मी भी परेशान कर रही है. ताजा मौसम को देखें, तो दिल्ली में अन्य राज्यों के मुकाबले बारिश कम पड़ रही है और गर्मी भी ज्यादा. ऐसे में पानी की कमी आम जीवन को मुश्किल में डालने का काम कर रही है.
देखें DJB को पोस्ट:-
इन बड़े इलाकों में सबसे ज्यादा असर
दिल्ली जल बोर्ड की सूची के अनुसार जी.के. (साउथ) UGR, जी.के. MBR, सराय काले खां UGR, अपोलो UGR और सरिता विहार UGR के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. इनमें ईस्ट ऑफ कैलाश, साकेत, मालवीय नगर, पंचशील पार्क, सी.आर. पार्क, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज, मेहरौली, सराय काले खां, आश्रम, जसोला, बदरपुर, मदनपुर खादर, जैतपुर, मिथापुर, सरिता विहार, श्रीनिवासपुरी सहित 75 से ज्यादा कॉलोनियां और आसपास के इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों के निवासियों को पहले से जरूरी तैयारी कर लेने की सलाह दी गई है. हमने नीचे DJB द्वारा जारी नोटिफिकेशन और एरिया की लिस्ट डाल दी है, ताकि आप अपने एरिया का नाम चेक कर अभी से तैयारी कर लें.
कब तक रहेगा काम, कब आएगा पानी?
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार नई 1500 मिमी जीके (GK Main) वाटर पाइपलाइन को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का काम 6 जुलाई 2026 की सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. यह कार्य 7 जुलाई 2026 की शाम 4:00 बजे तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग के मुताबिक, इसी अवधि के दौरान प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. काम पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति बहाल की जाएगी. हालांकि कुछ क्षेत्रों में पानी का सामान्य दबाव लौटने में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है, इसलिए लोगों को पहले से पर्याप्त पानी का इंतजाम करके रखने की सलाह दी गई है.
पानी बंद रहने से पहले करें ये जरूरी तैयारी, नहीं होगी परेशानी
अगर आपका इलाका प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, तो पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें. पानी का उपयोग सोच-समझकर करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें. अगर किसी कारणवश पानी पूरी तरह समाप्त हो जाए, तो दिल्ली जल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के टैंकर की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है. किसी भी आपात स्थिति या टैंकर की जरूरत होने पर दिल्ली जल बोर्ड हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है.
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| पानी सप्लाई बंद होने की तारीख | 6 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे) से 7 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे) तक |
| कारण | नई 1500 मिमी GK Main वाटर पाइपलाइन को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का कार्य |
| सबसे ज्यादा प्रभावित UGR | G.K. (South), G.K. MBR, Sarai Kale Khan, Apollo UGR, Sarita Vihar UGR |
| प्रमुख प्रभावित इलाके | साकेत, मालवीय नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज, सी.आर. पार्क, मेहरौली, आश्रम, जसोला, बदरपुर, मिथापुर, सरिता विहार, श्रीनिवासपुरी समेत 75+ इलाके |
| लोगों को क्या करना चाहिए? | पीने और घरेलू उपयोग के लिए पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करें, पानी की बर्बादी से बचें. |
| जरूरत पड़ने पर | दिल्ली जल बोर्ड के पानी के टैंकर की सुविधा लें. |
| हेल्पलाइन नंबर | 1916 |
| पानी कब आएगा? | निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद 7 जुलाई शाम 4 बजे से चरणबद्ध तरीके से पानी की सप्लाई शुरू होगी. कुछ इलाकों में सामान्य दबाव आने में अतिरिक्त समय लग सकता है. |
इन लोगों को सबसे ज्यादा होगी परेशानी
पानी की सप्लाई बंद रहने का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ सकता है जहां छोटे बच्चे, बुजुर्ग या मरीज रहते हैं. इसलिए पहले ही तैयारी करना जरूरी है. इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल, पीजी और छोटे व्यवसाय भी इस दौरान प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में भीषण गर्मी के बीच सभी लोगों को पहले से पर्याप्त पानी का इंतजाम करने और जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर की सुविधा लेने की सलाह दी गई है.
मुख्य निष्कर्ष: दिल्ली जल बोर्ड की ओर से 6 जुलाई सुबह 10:00 बजे से 7 जुलाई शाम 4:00 बजे तक नई 1500 मिमी जल पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान राजधानी के 75 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
यह भी पढ़ें: कहां बनेगा देश का पहला अंडरग्राउंड न्यूक्लियर और केमिकल कमांड सेंटर? परमाणु युद्ध और
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines