Delhi Power Cut Alert: पालम, सरिता विहार, द्वारका समेत दिल्ली के इन डिवीजन के 13 घनी आबादी वाले इलाकों में 4 जुलाई को बंद घंटों गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपने एरिया का नाम
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 4 जुलाई को मेंटेनेंस कार्य के कारण कई घंटों के लिए बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है. इसलिए आप अभी अपने एरिया का नाम और कौटती टाइमिंग चेक कर लें.

दिल्ली में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई स्थानों पर निर्धारित मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे. इसी कारण राजधानी के विभिन्न इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी. बिजली विभाग ने पहले ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया है ताकि लोग अपनी दैनिक जरूरतों की योजना समय रहते बना सकें.
इन डिवीजनों के कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
2 / 7जारी सूची के अनुसार हौज खास, जनकपुरी, पालम, सरिता विहार, द्वारका, नांगलोई और मोहन गार्डन डिवीजनों के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी. अलग-अलग स्थानों पर शटडाउन की अवधि लगभग 2 से 3 घंटे तय की गई है. ऐसे में स्थानीय लोगों को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है.
इन प्रमुख इलाकों के लोगों को करना होगा बिजली कटौती का सामना
3 / 7आज जिन इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी उनमें साउथ एक्सटेंशन-II, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन, जेएनयू परिसर, जनकपुरी के विभिन्न ब्लॉक, मिथापुर, राज नगर एक्सटेंशन, विजय एन्क्लेव, मंगलापुरी, सुरज विहार द्वारका, निहाल विहार और पश्चिम विहार जैसे क्षेत्र शामिल हैं. बिजली विभाग के अनुसार निर्धारित समय पूरा होते ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी.
क्यों किया जा रहा है बिजली शटडाउन
4 / 7बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन किसी आपातकालीन खराबी की वजह से नहीं बल्कि योजनाबद्ध रखरखाव कार्य के लिए किया जा रहा है. इस दौरान ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन, एलटी लाइन मेंटेनेंस, नई केबल बिछाने, आरएमयू सिस्टम की मरम्मत, बस बार रिपेयर और अन्य तकनीकी सुधार किए जाएंगे, जिससे भविष्य में बिजली बाधित होने की घटनाएं कम हो सकें.
शटडाउन से पहले करें ये जरूरी तैयारी
5 / 7अगर आपका इलाका भी प्रभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल है, तो मोबाइल फोन, लैपटॉप, इनवर्टर और पावर बैंक पहले से चार्ज कर लें. पानी की मोटर चलाकर टंकी भर लें और जिन लोगों का काम इंटरनेट पर निर्भर है, वे वैकल्पिक इंटरनेट व्यवस्था भी पहले से तैयार रखें. इससे बिजली बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
बिजली बंद रहने के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान
6 / 7बिजली कटौती के समय लिफ्ट का उपयोग करने से बचें और जरूरत पड़ने पर ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करें. बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें. यदि घर में मेडिकल उपकरण बिजली से चलते हैं, तो उनके लिए बैकअप व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें.
गलती से न करें ये काम
7 / 7बिजली सप्लाई दोबारा शुरू होते ही एकदम एसी आदि भारी वोल्टेज खाने वाले उपकरणों के इस्तेमाल से बचे. बेहतर रहेगा कि आप इनका इस्तेमाल बिजली सेवा शुरू होने के कम से कम 20-25 मिनट बाद करें. क्योंकि बिजली कटौती के बाद जब सेवा शुरू होती है, तो कभी वोल्टेज बढ़ और घट भी जाता है. यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: सरिता विहार, जनकपुरी, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में घंटों नहीं