Delhi Water Crisis: गर्मी के बीच दिल्लीवालों की बढ़ी टेंशन! 75+ इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी, तुरंत देखें आपका एरिया शामिल है या नहीं

Delhi Pani Problem News Jal Board: राजधानी दिल्ली के 75 से ज्यादा इलाकों में 6 से 7 जुलाई पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. इसकी वजह खिजराबाद गांव स्थित तैमूर नगर ड्रेन के पास नई 1500 मिमी व्यास की माइल्ड स्टील वाटर पाइपलाइन (GK Main) को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का कार्य है. जानिए इलाकों के नाम और कब आएगा पानी.

Delhi Water Crisis

दिल्ली पानी बंद न्यूज. (Image: AI/DJB)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • दिल्ली के 75 से अधिक इलाकों में 6 जुलाई सुबह 10 बजे से 7 जुलाई शाम 4 बजे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
  • नई 1500 मिमी जल पाइपलाइन को जोड़ने के काम के चलते दिल्ली जल बोर्ड ने शटडाउन का फैसला लिया है.
  • जी.के. (साउथ), जी.के. एमबीआर, सराय काले खां, अपोलो और सरिता विहार यूजीआर से जुड़े इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.
  • दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से पहले से पानी स्टोर करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 1916 या पानी के टैंकर की सुविधा लेने की अपील की है.

भीषण गर्मी और उमस के बीच दिल्लीवालों के लिए एक बेहद परेशान करने वाली खबर है. देश की राजधानी दिल्ली के एक बड़े हिस्से में अगले हफ्ते की शुरुआत में पानी का बड़ा संकट खड़ा होने वाला है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एक आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि शहर के 75 से भी अंधिक रिहायशी इलाकों में लगातार दो दिनों तक पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी. इस चिलचिलाती गर्मी में पानी न आने की खबर ने लाखों लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अगर आप भी इन प्रभावित इलाकों में रहते हैं, तो समय रहते पानी का इंतजाम करना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

क्या बंद रहेगी पानी की स्पलाई?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यह अस्थायी जल आपूर्ति बाधित होने का कारण खिजराबाद गांव स्थित तैमूर नगर ड्रेन के पास नई 1500 मिमी व्यास की माइल्ड स्टील वाटर पाइपलाइन (GK Main) को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का कार्य है. यह काम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है. DJB का कहना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद भविष्य में दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति और पहले से ज्यादा बेहतर और स्थिर हो सकेगी. हालांकि, कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, यह परेशानी तब बढ़ जाती है, जब दिल्ली में गर्मी भी परेशान कर रही है. ताजा मौसम को देखें, तो दिल्ली में अन्य राज्यों के मुकाबले बारिश कम पड़ रही है और गर्मी भी ज्यादा. ऐसे में पानी की कमी आम जीवन को मुश्किल में डालने का काम कर रही है.

विज्ञापन

देखें DJB को पोस्ट:-

इन बड़े इलाकों में सबसे ज्यादा असर

दिल्ली जल बोर्ड की सूची के अनुसार जी.के. (साउथ) UGR, जी.के. MBR, सराय काले खां UGR, अपोलो UGR और सरिता विहार UGR के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. इनमें ईस्ट ऑफ कैलाश, साकेत, मालवीय नगर, पंचशील पार्क, सी.आर. पार्क, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज, मेहरौली, सराय काले खां, आश्रम, जसोला, बदरपुर, मदनपुर खादर, जैतपुर, मिथापुर, सरिता विहार, श्रीनिवासपुरी सहित 75 से ज्यादा कॉलोनियां और आसपास के इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों के निवासियों को पहले से जरूरी तैयारी कर लेने की सलाह दी गई है. हमने नीचे DJB द्वारा जारी नोटिफिकेशन और एरिया की लिस्ट डाल दी है, ताकि आप अपने एरिया का नाम चेक कर अभी से तैयारी कर लें.

कब तक रहेगा काम, कब आएगा पानी?

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार नई 1500 मिमी जीके (GK Main) वाटर पाइपलाइन को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का काम 6 जुलाई 2026 की सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. यह कार्य 7 जुलाई 2026 की शाम 4:00 बजे तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग के मुताबिक, इसी अवधि के दौरान प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. काम पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति बहाल की जाएगी. हालांकि कुछ क्षेत्रों में पानी का सामान्य दबाव लौटने में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है, इसलिए लोगों को पहले से पर्याप्त पानी का इंतजाम करके रखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

पानी बंद रहने से पहले करें ये जरूरी तैयारी, नहीं होगी परेशानी

अगर आपका इलाका प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, तो पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें. पानी का उपयोग सोच-समझकर करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें. अगर किसी कारणवश पानी पूरी तरह समाप्त हो जाए, तो दिल्ली जल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के टैंकर की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है. किसी भी आपात स्थिति या टैंकर की जरूरत होने पर दिल्ली जल बोर्ड हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है.

जानकारीविवरण
पानी सप्लाई बंद होने की तारीख6 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे) से 7 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे) तक
कारणनई 1500 मिमी GK Main वाटर पाइपलाइन को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का कार्य
सबसे ज्यादा प्रभावित UGRG.K. (South), G.K. MBR, Sarai Kale Khan, Apollo UGR, Sarita Vihar UGR
प्रमुख प्रभावित इलाकेसाकेत, मालवीय नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज, सी.आर. पार्क, मेहरौली, आश्रम, जसोला, बदरपुर, मिथापुर, सरिता विहार, श्रीनिवासपुरी समेत 75+ इलाके
लोगों को क्या करना चाहिए?पीने और घरेलू उपयोग के लिए पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करें, पानी की बर्बादी से बचें.
जरूरत पड़ने परदिल्ली जल बोर्ड के पानी के टैंकर की सुविधा लें.
हेल्पलाइन नंबर1916
पानी कब आएगा?निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद 7 जुलाई शाम 4 बजे से चरणबद्ध तरीके से पानी की सप्लाई शुरू होगी. कुछ इलाकों में सामान्य दबाव आने में अतिरिक्त समय लग सकता है.

इन लोगों को सबसे ज्यादा होगी परेशानी

पानी की सप्लाई बंद रहने का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ सकता है जहां छोटे बच्चे, बुजुर्ग या मरीज रहते हैं. इसलिए पहले ही तैयारी करना जरूरी है. इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल, पीजी और छोटे व्यवसाय भी इस दौरान प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में भीषण गर्मी के बीच सभी लोगों को पहले से पर्याप्त पानी का इंतजाम करने और जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर की सुविधा लेने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष: दिल्ली जल बोर्ड की ओर से 6 जुलाई सुबह 10:00 बजे से 7 जुलाई शाम 4:00 बजे तक नई 1500 मिमी जल पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान राजधानी के 75 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ