दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार मंजिला इमारत में तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि इमारत की दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में लगे एयर कंडीशनर (AC) में जोरदार धमाका हुआ, जिसने देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेज और अचानक थी कि बिल्डिंग में सो रहे लोगों को संभलने या जान बचाने का जरा भी मौका नहीं मिला. चश्मदीदों के मुताबिक आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि सुबह 5 बजे तक पूरा इलाका धुएं और रोशनी से भर गया था.
बिस्तर पर मिली लाशें और बंद दरवाजे का खौफ
हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर तब सामने आया जब बचाव दल अंदर पहुंचा और उन्हें बिस्तर पर ही जली हुई लाशें मिलीं. आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीन लोग बिस्तर से उठ तक नहीं पाए और सोते हुए ही मौत की आगोश में समा गए. वहीं तीसरे फ्लोर पर रहने वाला एक परिवार अपनी जान बचाने के लिए छत की तरफ भागा था, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहां फंस गए. छत तक पहुंचने की कोशिश में नाकाम रहने पर उन लोगों की सीढ़ियों पर ही झुलसकर मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में AC फटने से बड़ा हादसा, विवेक विहार में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों के शव बरामद
रेस्क्यू ऑपरेशन में जाल और इकलौती सीढ़ी बनी बाधा
फायर विभाग के मुताबिक बिल्डिंग के पिछले हिस्से में आग लगने और बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक बीच की सीढ़ी होने के कारण लोग फंस गए. बालकनी में सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के जालों ने बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया, जिसे काटकर दमकल कर्मियों को अंदर घुसना पड़ा. हालांकि आगे की तरफ रहने वाले कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिनमें एक बच्ची और एक महिला शामिल हैं, लेकिन पीछे के हिस्से में मौजूद लोगों के लिए कोई रास्ता नहीं बचा था. इकलौती सीढ़ी और जालों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई जो कई जिंदगियों पर भारी पड़ गई.
शवों की पहचान करना हुआ मुश्किल, जांच जारी
इस अग्निकांड में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई गई है. लाशें इस हद तक झुलस चुकी हैं कि उनकी पहचान करना और जेंडर का पता लगाना भी नामुमकिन हो गया है. स्थानीय पार्षद के अनुसार शवों की पहचान के लिए अब डीएनए (DNA) टेस्टिंग का सहारा लिया जाएगा. हालांकि शुरुआती तौर पर आग का कारण एसी ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासन अभी घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक जांच कर रहा है.
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
13 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines