---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में AC फटने से बड़ा हादसा, विवेक विहार में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों के शव बरामद

Delhi Vivek Vihar AC Blast: गर्मी के मौसम में एसी फटने से बड़े हादसे होते हैं। ऐसा ही एक हादसा आज दिल्ली में हुआ। एसी फटने से भड़की आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। कई लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं कई लोग बुरी तरह झुलसने से घायल भी हुए हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली के विवेक विहार में एसी फटने से आज बड़ा हादसा हो गया है। रविवार की सुबह AC में धमाका होने के बाद 4 मंजिला रिहायशी इमारत में आग भड़क गई। आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 9 लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा

बता दें कि हादसा पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के पॉश इलाके विवेक विहार में हुआ। फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3 बजकर 47 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बचाव कर्मियों ने काले धुएं के गुबार के बीच 12 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 9 लोगों की मौत होने की खबर है। बाकी 3 बुरी तरह घायल हैं।

---विज्ञापन---

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखों देखी

हादसे की जानकारी मिलते ही शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा भी मौके पर पहुंचे। विवेक विहार में ही रहने वाले रोहित ने बताया कि जोरदार धमाके आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो पास वाली बिल्डिंग में आग लगी थी। शोर मचाकर लोगों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच हादसे की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

दूसरी मंजिल पर AC में धमाका

मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में एसी ब्लास्ट हुआ। जिससे भड़की आग की लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। लोग आग से बचने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे निकल नहीं पाए और उनकी मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर भी 4 लोग थे, जिनकी मौत होने की खबर है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि शवों की हालत बेहद खराब है। 3 लोगों के शव बिस्तर पर मिले हैं।

---विज्ञापन---

First published on: May 03, 2026 08:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola