सड़क किनारे नमाज पढ़ रहे लोगों को मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी सस्पेंड

Delhi Inderlok Namaz Case : वायरल वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों से एक पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

Viral Video Delhi Police

दिल्ली का वीडिया वायरल

Delhi Inderlok Namaz Case : दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच वहां एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को हटाने के लिए पैर से लात मारी। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि मामला इंद्रलोक का है। जहां नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ पुलिसकर्मी ने अपमानजनक व्यवहार करते हुए लात मारता दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी ने दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।


वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि नमाज़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफरत है जो इस जवान के दिल में भरी है। इस पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

https://www.instagram.com/reel/C4QFrtHBlES/?utm_source=ig_web_copy_link

एक अन्य ने लिखा कि अगर पुलिस में इतनी भी इंसानियत नहीं बची तो क्या होगा। ऐसे पुलिसकर्मी थाने के अंदर आम लोगों का क्या हाल करते होगें! ये हर रोज  लोगों की नशों में जो नफरत भरी जा रही है उसी का नतीज़ा है। एक अन्य ने लिखा कि एक तरफ कांवड़ लेकर जा रहे लोगों पर फूल बरसाया जाता है दूसरी तरह नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारी जाती है, ये दोहरा रवैया क्यों अपनाया जा रहा है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। आरोपी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है और लोगों से अपने घर जाने की अपील की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ