दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जिससे दोनों शहरों के बीच की यात्रा काफी कम हो जाएगी। इसे तेज और सुविधाजनक सफर के लिए डिजाइन किया गया है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 1,386 किमी होगी, जो दिल्ली के सोहना से शुरू होकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात होते हुए महाराष्ट्र तक जाएगा। इसके अलावा, इससे दिल्ली और वडोदरा के बीच की दूरी केवल 900 किलोमीटर रह जाएगी। इसके खुलने से बिजनेस और आर्थिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
क्या होगा एक्सप्रेसवे का रूट?
दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 1,386 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के सोहना से शुरू होगा, जो दूसरे तीन राज्यों को जोड़ने में भी सहायक होगा। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को सीधा फायदा मिलेगा। इसके बाद ही यह महाराष्ट्र तक पहुंचेगा। इस प्रोजेक्ट को जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सवाई, माधोपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर और सूरत से होते हुए निकाला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे को 2025 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट को हार्ट अटैक, श्रीनगर से दिल्ली फ्लाइट कराई थी लैंड
कितनी कम होगी दिल्ली से वडोदरा की दूरी
इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से खुलने से वडोदरा और दिल्ली के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी दिल्ली से वडोदरा के बीच की दूरी (ट्रेन से) लगभग 1,100 किलोमीटर है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से बनने से इन दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 900 किमी रह जाएगी। इसके शुरू होने के बाद यह 14 घंटे की दूरी केवल बाई रोड 9 घंटे में पूरी की जा सकेगी। साथ ही इससे बिजनेस के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।
क्या होते हैं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे?
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के नाम से ही पता चलता है कि यह किसी हरियाली वाली जगहों पर बनाए जाते हैं। दरअसल, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को हरे मैदानों या खेतों के बीच में बनाया जाता है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी आसान होता है और शहर से थोड़ा दूर होने की वजह से यहां पर भीड़ भी बहुत कम रहती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नहीं दौड़ेंगे 10 साल पुराने वाहन, क्यों बंद हो जाएंगे 15 अगस्त से रजिस्ट्रेशन?
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
13 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
18 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
19 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
23 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines