एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट को हार्ट अटैक, श्रीनगर से दिल्ली फ्लाइट कराई थी लैंड

एयर इंडिया एक्सप्रेस के 28 वर्षीय पायलट अरमान की दिल्ली में फ्लाइट लैंडिंग के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक से मौत हो गई। अधिकारियों ने साथी की मौत पर अफसोस जताया और परिवार वालों की हर संभव मदद की बात कही।

Air India Express pilot death

Air India Express pilot death

विज्ञापन

Air India Express pilot Death: एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की 9 अप्रैल, 2025, बुधवार शाम को फ्लाइट से उतरते ही मौत हो गई। वो सिर्फ 28 साल के थे जिन्होंने श्रीनगर-दिल्ली उड़ान को सुरक्षित रूप से संचालित किया। अचानक से ही उनकी तबीयत खराब हो गई, और उल्टी होने लगी। पायलट का नाम अरमान बताया जा रहा है जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। हालांकि उड़ान भरते समय उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन अचानक से ही उल्टी होने लगी। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट को हार्ट अटैक आने के बाद उसे एयरलाइन के अधिकारियों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एयरलाइन ने खुद इसकी पुष्टि की है। एयरलाइन कर्मचारियों के बीच से कई सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर से उड़ान भरने वाले विमान के पायलट अरमान ने दिल्ली में उतरने के बाद विमान के अंदर उल्टी कर दी थी।

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खोया बेहतरीन पायलट

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, हमें एक मूल्यवान साथ को चिकित्सा स्थिति के कारण खोने का गहरा अफसोस है। इस गहरे दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। हम उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं, क्योंकि हम सभी इस भारी नुकसान से उबर रहे हैं।

गोपनीयता बनाए रखने का क्या अनुरोध

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने अपील की है कि इस बात को गोपनीय रखा जाए। उन्होंने कहा हम सभी संबंधित लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इस समय गोपनीयता का सम्मान करें और अनावश्यक अटकलों से बचें, जबकि हम उचित प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ