Delhi University Student Sexual Harassment Case: दिल्ली पुलिस की मेहनत रंग लाई। निरंतर प्रयास से दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार युवक पहले भी अपहरण, बलात्कार जैसे केस में जेल जा चुका है। आरोपी के ऊपर चोरी, डकैती मारपीट जैसे तमाम आरोप लग चुके हैं। छात्रा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी ने उसके साथ अनैतिक हरकत की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने लगातार छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रास्ते में गलत तरह से छुआ
आपको बता दें कि पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज की छात्रा है। छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सुबह लगभग 8:30 बजे आईएसबीटी बस स्टैंड से वह रिक्शा पर अपने कॉलेज जा रही थी। तभी रिक्शा चालक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। उसे गलत तरह से छुआ रिक्शेवाले की हरकत से घबराकर वह रास्ते में उतर गई। हड़बडाहट में रिक्शा का नंबर नही नोट कर पाई।
100 से अधिक रिक्शा चालकों से की पूछताछ
थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के पास ऐसी कोई जानकारी नही थी, जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया मामले की जांच के दौरान सौ से ज्यादा रिक्शा चालकों से पूछताछ की गई। टीम के साथ लगातार मामले की जांच करते हुए आरोपी की जानकारी मिलते ही टीम के साथ उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में रिक्शा चालक ने आरोपों को स्वीकार किया और बताया कि लड़की को अकेला पाकर उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने बताया आरोपी करावल नगर का रहने वाला है।
संबंधित खबरें
मेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
49 mins agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
1 hr agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
4 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
11 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
18 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
19 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
19 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines