दिल्ली यूनिवर्सिटी में नया रिजर्वेशन, सभी कोर्स में आरक्षित होगी एक सीट, मेरिट बेस में मिलेगा दाखिला

Delhi University Single Girl Child Reservation: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब सिंगल गर्ल चाइल्ड रिजर्वेशन मिलेगा। नए सेशन से यह नियम लागू हो जाएगा। यह जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी डीन ऑफ कॉलेज बलराम ने दी।

Delhi University Single Girl Child Reservation Under Supernumery Quota

Delhi University

दिव्या अग्रवाल, दिल्ली

विज्ञापन

Delhi University Single Girl Child Reservation: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले से जुड़ खुशखबरी है। रिजर्वेशन का नया नियम लागू हो गया है। नए सेशन 2024-25 से दिल्ली विश्विद्यालय में Supernumery कोटा के तहत सभी कोर्सेज में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सीटे आरक्षित होंगी। यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में और सभी कोर्सेज में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक सीट आरक्षित होगी और दाखिल मेरिट बेस पर मिलेगा।

विज्ञापन

यह जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी डीन ऑफ कॉलेज बलराम ने दी। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम लॉन्च करके बाद यह जानकारी News24 की पत्रकार दिव्या अग्रवाल से बात करते हुए डीन बलराम ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान में अपना योगदान देते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने रिजर्वेशन देने का फैसला लिया है कि विश्वविद्यालय के सभी UG-PG कोर्स में ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ के लिए एक-एक सीट रिजर्व की जाएगी।

विज्ञापन

UG कोर्स में दाखिले 31 मई से शुरू होंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो जाएगी। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) लॉन्च हो चुका है। यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध 68 कॉलेजों में 70 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन 2 फेज में होंगे। पहले फेज में रजिस्ट्रेशन होंगे। दूसरे फेज में सीटें अलॉट की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

विज्ञापन

PG कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ी

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। वहीं एडमिशन लेने के लिए अप्लाई करने की तारीख 5 जून तक बढ़ा दी गई है। 2 फेज में एडमिशन होंगे। पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिट्रेशन कराना होगा। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर पोस्ट ग्रेजुएट्स (CSAS PG) के तहत सीटें अलॉट होंगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद 5 जून को ही करेक्शन विंडो खुल जाएगी, जो 12 जून तक खुली रहेगी। जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये है। SC/ST और स्पोर्ट्स कैटेगरी के लिए 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस है। CUET पोस्ट ग्रेजुएशन में आए नंबरों के आधार पर मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ