दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए दोनों कैंपस

Delhi Bomb Threat: दिल्ली को फिर बम विस्फोट करके दहलाने की धमकी मिली है. इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आई और सर्च ऑपरेशन चालकर कॉलेजों का कोना-कोना खंगाला.

delhi university bomb threat

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास आतंंकी हमला हो चुका है.

Bomb Threat News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली के रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज में धमकी भरे ईमेल आए हैं. ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची और दोनों कैंपस खाली कराए गए, लेकिन अभी तक सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है. कॉलेजों की पूरी बिल्डिंग खाली कराकर एक-एक कोना खंगाला गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल की जांच कर रही साइबर पुलिस

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आज पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल आया कि यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल आए हैं और कॉलेज प्रशासन ने पूरा कॉलेज खाली करा दिया है. पुलिस की टीमें दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला. धमकी भरे ईमेल की जांच कर रहे हैं और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक उस सिस्टम का IP एड्रेस नहीं मिल पाया है, जिससे ईमेल भेजा गया है.

नवंबर में भी मिली थीं बम की धमकी

बता दें कि दिल्ली में नवंबर महीने में भी कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. गत 19 नवंबर को संस्कृति स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, मॉडर्न स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. 18 नवंबर को 2 CRPF स्कूलों और साकेत, पटियाला हाउस समेत 3 कोर्ट कॉम्प्लेक्स को धमकी भरे ईमेल मिले थे. 14 नवंबर को साउथ और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के 6 स्कूलों को भी धमकी मिली थी. 9 नवंबर को दिल्ली के करीब 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन सर्च ऑपरेशन में कहीं कुछ नहीं मिली, सभी धमकियां हॉक्स निकलीं.

विज्ञापन

10 नवंबर को हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि दिल्ली में गत 10 नवंबर को लाल किला के पास कार धमाका करके आतंकी हमला किया गया था. धमाके में कई गाड़ियां जलकर राख हो गई थीं और 14 लोगों की मौत हुई थी. 25 से ज्यादा लोग हमले में घायल हुए थे. आतंकी हमले का कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद से मिला था और एक डॉक्टर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था, जो उसी दिन हरियाणा के फरीदाबाद जिले में और जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया था. NIA आतंकी हमले की जांच कर रही है और कई डॉक्टरों को गिरफ्तार करके जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ