Delhi Air Pollution: 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई दिल्ली की हवा, आज 371 पर पहुंचा AQI

Delhi Air Pollution: आज सुबह से ही आनंद विहार में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। राजधानी में आज AQI 371 पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने इसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा है।

Delhi AQI

Photo Credit- X

Delhi Air Pollution: सर्दियों का मौसम आने के साथ ही दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है। बीते दिन राजधानी में AQI 400 पार दर्ज किया गया था। वहीं, आज सुबह से ही हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। कई इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। AQI 371 पर पहुंच गया है, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा है। इस दौरान लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। इसको देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

छिड़काव के लिए पहुंचे पानी के ट्रक

आज सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों से कोहरे की मोटी चादर की फोटोस सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोधी रोड पर AQI 312 तक गिरकर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। इसको कम करने के लिए ट्रक से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, आनंद विहार में भी कोहरा छाया हुआ है। 371 पर पहुंचे AQI को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा है। ITO में AQI 160 दर्ज किया गया है, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है।

विज्ञापन

अक्षरधाम क्षेत्र में धुंध की एक परत छाई दिख रही है। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 347 तक पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, प्रदूषण कम करने के लिए कर्तव्य पथ के आसपास भी ट्रक के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। यहां पर AQI 307 है, जो बहुत खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI पहुंचा 400 पार, लोगों को घरों में रहने की सलाह, अभी राजधानी में कैसे हैं हालात?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ