Delhi Traffic Police Challan: दिल्ली में प्रदूषण की इमरजेंसी से निपटने में दिल्ली सरकार भले ही पिछड़ गए हो, लेकिन कमाई में नम्बर-1 है। दरअसल, दिल्ली में हाल ही में Grap 4 हटाया गया है, लेकिन ये नियम दिल्ली सरकार के खजाने को भर गया। इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 266 करोड़ रुपये के चालान किए।
सिर्फ 50 दिनों में 2.66 लाख गाड़ियों के चालान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त अजय चौधरी के मुताबिक, अक्टूबर 15 से 9 दिसंबर तक महज 50 दिनों की अवधि में दिल्ली यातायात पुलिस ने 2 लाख 66 हजार गाड़ियों के चालान किए। जिससे 266 करोड़ की कमाई हुई। इस दौरान ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (Grap) 3 और 4 लागू रहा। जिसमें कई तरह की पाबंदियां रहीं। इस दौरान उन फैक्ट्रियों पर खास फोकस रखा गया, जो प्रदूषण फैला रही थीं। जिनके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं थे।
लगाया गया 10 हजार तक का जुर्माना
वहीं, वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट न होने पर वाहन चालकों पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है। गौरतलब है कि दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर 15 नवंबर को प्रतिबंध लगाया गया था। इसके तहत, पुराने उत्सर्जन मानदंडों वाले किसी भी निजी वाहन को दिल्ली की सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं मिली। पुरानी कार ले जाने पर या पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर वाहन चालकों को भारी जुर्माना देना पड़ा।
ये भी पढ़ें: 25 लोगों की जॉइंट फैमिली, 2000 से ज्यादा कस्टमर बेस…दिल्ली में किसकी दुकान पर राहुल गांधी ने बेचा सामान?
स्टेज 4 था लागू
बता दें कि सर्दी की शुरुआत से ही दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और सरकार ने कुछ नियम तय किए हैं। AQI की स्थिति को देखते हुए उसे 4 स्टेज में लागू किया जाता है। फिलहाल हवा में सुधार होते ही ग्रेप-4 के नियमों में छूट दे दी गई है। कई जगहों पर एक्यूआई 300 से कम चला गया है। इससे पहले एक्यूआई ने 500 का आंकड़ा छू लिया था। हालांकि प्रदूषण के लिए नए हॉटस्पॉट भी मिले हैं। जिससे खतरा बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: अपनी पार्टी में थे ‘साइड लाइन’, पाला बदलते ही मिला टिकट
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
19 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
19 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
20 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
22 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
22 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
22 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines