Delhi Traffic Alert: दिल्ली में आज ट्रैफिक का बड़ा अपडेट! किसान रैली से कई रूट डायवर्ट, इन रास्तों के इस्तेमाल से बचें

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. किसान प्रदर्शन/ धरना/ रैली को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन या प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं.

Delhi Traffic Police Advisory 21 July

किसान प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिन ने जारी किया एडवाइजरी. (Image: AI/Delhi Traffic Police)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • 21 जुलाई को किसान रैली और प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं.
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और समय से पहले यात्रा शुरू करने की सलाह दी है.
  • दिल्ली गेट, राजघाट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, आईपी फ्लाईओवर समेत कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है.
  • रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और लाइव ट्रैफिक अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में रहने और यात्रा करने वाले लोगों के लिए आज कई रूट्स पर डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं, जिसकी जानकारी होना आपके लिए काफी जरूरी है. दरअसल, किशन घाट पर आज यानी 21 जुलाई को होने वाले किसान प्रदर्शन, धरना और रैली को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, ताकि वह जाम और बंद रास्तों से बचे और अन्य रास्तों से अपनी यात्रा कर सकें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन

क्या है इस प्रदर्शन/धरने/रैली की वजह?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब से हजारों किसान आज दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हो रहे हैं. इस प्रदर्शन की वजह भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए है, जिसके खिलाफ किसानों ने विरोध का ऐलान किया है. इस समझौते के रद्द होने की मांग को लेकर देश बचाओ मोर्चा ने यह आंदोलन बुलाया है. इस विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने इलाके में धारा 163 लागू कर भारी पुलिस बल तैनात कर दी है.

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले ध्यान रखें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 8:30 बजे के बाद से ही जरूरत के मुताबिक, कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. इसका सीधा असर शहर के ट्रैफिक पर देखने को मिल सकता है. पुलिस ने सलाह दी है कि ट्रैफिक और प्रभावित इलाकों से बचने के लिए जिन लोगों की आज ट्रेन या फ्लाइट है, वह तय वक्त से पहले रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने की योजना बना लें, ताकि ट्रैफिक के कारण उन्हें देरी न हो जाए.

किन जगहों पर हो सकता है डायवर्जन लागू?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, हालात के देखते हुए कई मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है, इसमें;-

विज्ञापन
  • दिल्ली गेट
  • राजघाट क्रॉसिंग
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट डीटीसी डिपो
  • आईपी फ्लाईओवर

इतना ही नहीं, इस प्रदर्शन के कारण कई मुख्य मार्गों में ट्रैफिक का दबाव भी दिख सकता है. इसमें

  • सत्याग्रह मार्ग
  • वेलोड्रोम रोड
  • राजघाट डीटीसी डिपो रोड
  • राजघाट डीटीसी बाइपास रोड
  • आसपास की संपर्क सड़कें शामिल हैं.

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आज आपको दिल्ली के किसी भी हिस्से में किसी भी जरूरी काम से जाना हो, तो घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की अच्छी तरह योजना बना लें. खासकर जो लोग राजघाट, दिल्ली गेट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हों, उन्हें वक्त से पहले निकलने की सलाह है. कई मार्गों में ट्रैफिक डायवर्जन के कारण यात्रा करने में सामान्य से ज्यादा वक्त लग सकता है. इसलिए बेहतर रहेग कि मोबाइल में नेविगेशन ऐप या लाइव ट्रैफिक अपडेट देखकर ही यात्रा करें.

विज्ञापन

किन लोगों पर पड़ेगा डायवर्जन का असर?

किसान रैली और ट्रैफिक डायवर्जन का असर सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या अन्य जरूरी काम से इन मार्गों की इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, जिन लोगों की आज ट्रेन है, या फ्लाइट है, उन पर भी इस डायवर्जन का असर देखने को मिल सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप मेट्रो की मदद से सफर करें, ताकि वक्त भी बचें और ट्रैफिक जाम में फंसने की टेंशन न रहे.

कहां मिलेगा रूट्स को लेकर सटीक अपडेट

यात्रा शुरू करने से पहले और यात्रा के दौरान ट्रैफिक की ताजा जानकारी लेना बेहद जरूरी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ट्रैफिक अपडेट चैनलों के माध्यम से रूट डायवर्जन, जाम की स्थिति और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी साझा करती है. इसके अलावा कई नेविगेशन ऐप भी रियल-टाइम ट्रैफिक की जानकारी देते हैं. इन अपडेट्स की मदद से आप कम भीड़ वाले रास्तों का चुनाव कर सकते हैं और अपनी मंजिल तक सही समय में पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- 21 जुलाई को किसान रैली के कारण दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है. ऐसे में अगर आपको किसी जरूरी काम, ऑफिस, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाना है, तो यात्रा से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी और लाइव ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ