राजधानी दिल्ली में रोजाना लाखों लोग बस से सफर करते हैं और अपनी कारोबार, नौकरी, कॉलेज आदि जाते हैं. ऐसे में अगर आप दिल्ली के सबसे घने व बड़ी अबादी वाले इलाके जैसे नवादा, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, विकासपुरी या द्वारका मोड़ की तरफ यात्रा करते हैं, तो अब आपको अपनी डेली लाइफस्टाइल और सफर की प्लानिंग में थोड़ा बदलाव करना होगा. दरअसल, दिल्ली के नवादा इलाके में सीवर लाइन का काम चल रहा है, जिसके चलते दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी DTC ने अपनी बसों के रूट डायवर्ट किए हैं, ताकि लोगों को भारी ट्रैफिक से राहत मिले और सफर आसान हो. नवादा में जारी इस कार्य के चलते DTC ने कई बसों के रूट में बदलाव किए हैं, जिसके हिसाब से यात्रा करना आपके लिए जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro: NCR वालों के लिए खुशखबरी, अब बेहद आसान होगा दिल्ली-खेकड़ा के बीच का
38 DTC बस रूटों को किया गया डायवर्ट
सीवर लाइन कार्य के वजह से नवादा मेट्रो स्टेशन के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने 38 बस रूटों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है. अब ये बसें निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगी, ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. इस बदलाव का असर मुख्य रूप से उत्तम नगर, नवादा, मोहन गार्डन, विकासपुरी और द्वारका मोड़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. डीटीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कई महत्वपूर्ण बस सेवाएं, जिनमें लोकप्रिय रूट 783 और DW-3 भी शामिल हैं इस नए प्लान के तहत संचालित हो रहे हैं. इसलिए यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले अपने बस रूट की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए.
करीब 45 दिनों तक लागू रहेगी नई व्यवस्था
अधिकारियों के अनुसार यह रूट डायवर्जन अगले 45 दिनों तक या फिर निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रभावी रह सकता है. इस दौरान सभी बस डिपो और परिचालन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संशोधित रूट प्लान का पालन करें, ताकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें. हालांकि वैकल्पिक मार्गों के कारण कुछ स्थानों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है और यात्रियों का सफर सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा लंबा हो सकता है. साथ ही यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह;
- अपनी यात्रा के लिए 30-40 मिनट अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
- नवादा क्षेत्र के बजाय विकासपुरी मोड़ या उत्तम नगर टर्मिनल का उपयोग करें.
- द्वारका मोर मेट्रो स्टेशन से बस या मेट्रो के विकल्प का भी उपयोग किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: जाफरपुर, नांगलोई, हौज खास और जनकपुरी समेत कई इलाकों में आज इतने घं
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
14 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
15 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
16 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
17 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
17 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
18 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines