Diljit Dosanjh Concert Traffic Alert: देश की राजधानी दिल्ली में 30 अक्टूबर 2026 को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर कई सड़कों पर पाबंदी लागू रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. एडवाइजरी के तहत 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आस-पास की 11 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर भारी जाम और यातायात प्रभावित रहने की आशंका जताई गई है. ऐसे में वाहन चालकों और जो लोग उन रास्तों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए दूसरे रास्तों से यात्रा करने और मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से पटना, गया, भागलपुर के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी AC बसें, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग
किन सड़कों पर लागू रहेगी पाबंदी?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, कॉन्सर्ट के चलते भिश्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आर्च बिशप मार्ग, चौथी एवेन्यू रोड और पांचवीं एवेन्यू रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इतना ही नहीं, इन रूट्स के प्रभावित होने से आसपास के अन्य रूट्स पर भी ट्रैफिक का असर दिखाई दे सकता है, इसलिए अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, या फिर इन रूट्स के आसपास से निकलते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें या फिर मेट्रो से अपनी यात्रा पूरी करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत और सफर कम थकाऊ होगा.
किन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार यातायात को व्यवस्थित बनाएं रखने के लिए कुल आठ प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं. इनमें लोधी रोड पर दयाल सिंह कॉलेज रोड का टी-पॉइंट, लाला लाजपत राय मार्ग पर JLN स्टेडियम मार्ग की ओर जाने वाली स्लिप रोड, भीष्म पितामह मार्ग पर स्टेडियम रेड लाइट व कुशक नल्ला बस डिपो रेड लाइट शामिल हैं.
लोधी रोड व दयाल सिंह कॉलेज रोड के टी-पॉइंट पर दयाल सिंह कॉलेज रोड की ओर जाने वाले यातायात को ट्रैफिक पुलिस द्वारा कंट्रोल में रखा जाएगा, ताकि ट्रैफिक को आसानी से निकाला जा सके. हालांकि, लाला लाजपत राय मार्ग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को लोधी फ्लाईओवर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
सच्चा भवन की ओर जाने वाले वाहनों को भी लोधी फ्लाईओवर की तरफ में डायवर्ट कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र में ट्रैफिक को कंट्रोल में किया जा सके.
इसके अलावा भीष्म पितामह मार्ग पर स्टेडियम रेड लाइट के पास जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर-1 व कोटला मुबारकपुर फ्लाईओवर की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर रोक रहेगी. यहां से वाहनों U टर्न को मेहर चंद मार्केट व लोधी कॉलोनी की ओर मोड़ा जाएगा. वहीं, कुशक नल्ला बस डिपो रेड लाइट पर भी स्टेडियम के गेट नंबर-3, 4, 5, 6, 7 और 8 की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. इतना ही नहीं, लोधी कॉलोनी रोड-5वें एवेन्यू रोड (मेहर चंद मार्केट ‘T’ पॉइंट) का ट्रैफिक भीष्म पितामह मार्ग नहीं जा सकेगा, बल्कि ट्रैफिक को लोधी कॉलोनी रोड-4वें एवेन्यू- जोर बाग रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.
घर से निकलने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
एडवाइजरी में साफ किया गया है कि आम लोगों के निजी वाहनों के लिए स्टेडियम के आसपास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी. हालांकि, सीमित पार्किंग की व्यवस्था, सिर्फ आमंत्रित मेहमानों के लिए सुनहरी पुला बस डिपो और दयाल सिंह कॉलेज पार्किंग में रहेगी. टैक्सी, कैब और अन्य वाहनों को सड़क किनारे खड़े होने या सवारी उतारने-चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी. इसलिए सिर्फ निर्धारित पिकअप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट का ही इस्तेमाल करें. इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें. अगर आप कॉन्सर्ट पर पहुंचना चाहते हैं, तो वायलेट लाइन से JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर उतरकर स्टेडियम के गेट नंबर-13, 14 व 17 तक पैदल पहुंच सकते हैं. वहीं, येलो लाइन से आने वाले यात्री INA या जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं. वहां से स्टेडियम के गेट नंबर-3, 6 और 8 की ओर पहुंच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग परेशान, बोले- सरकार की नाकामी की सजा हमें क्यों?
संबंधित खबरें
पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
3 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
5 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
18 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
18 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
21 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
23 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines