दिल्ली के पश्चिमी हिस्सों में रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए आने वाले डेढ़ महीने मुश्किल भरे हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नवादा मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली जल बोर्ड ने धंसी हुई सीवर लाइन की बड़ी मरम्मत शुरू कर दी है, जिसके चलते नजफगढ़-उत्तम नगर मुख्य सड़क का अहम हिस्सा प्रभावित रहेगा. इस मार्ग से रोजाना ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूली बच्चे, कारोबारी वाहन और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले हजारों लोग गुजरते हैं. ऐसे में इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और लंबा जाम लगने की संभावना जताई जा रही है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है, ताकि लोग आसानी से अपने गंतव्य पर समय पर पहुंच सकें.
दो लेन से गुजर रहे हल्के वाहन
अधिकारियों के अनुसार नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थित पुरानी सीवर लाइन धंस गई थी, जिसकी वजह से सड़क की स्थिति कमजोर हो रही थी और बड़े घटना का भी डर रहता था. अब दिल्ली जल बोर्ड यहां ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी के जरिए मरम्मत कार्य कर रहा है ताकि सड़क को ज्यादा नुकसान पहुंचाए बिना पाइपलाइन बदली जा सके. मेट्रो पिलर नंबर 722 और 723 के बीच काम तेजी से चल रहा है और यह प्रक्रिया लगभग डेढ़ महीने तक जारी रह सकती है. फिलहाल राहत की बात यह है कि उत्तम नगर से द्वारका मोड़ की तरफ जाने वाले हिस्से में अस्थायी दो लेन बनाई गई हैं, जहां से बाइक, कार और ऑटो जैसे हल्के वाहन धीमी रफ्तार में निकल सकेंगे, हालांकि पीक ऑवर्स के दौरान यहां भारी भीड़ देखने को मिल सकती है.
इन वाहनों के लिए बदल गया रूट
सड़क संकरी होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला किया है. अब बसों, ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों को नवादा मेट्रो वाले हिस्से से गुजरने की अनुमति नहीं होगी, ताकि ट्रैफिक जाम बढ़े नहीं. द्वारका मोड़ से उत्तम नगर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को डाबड़ी मोड़ की ओर डायवर्ट किया गया है, जहां से उन्हें जनकपुरी मार्ग इस्तेमाल करना होगा. वहीं उत्तम नगर से द्वारका मोड़ जाने वाले बड़े वाहनों को भी वैकल्पिक रास्ते से ही गुजरना पड़ेगा. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन नहीं करने पर जाम की स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए सफर करने से पहले ट्रैफिक पुलिस की सलाह जरूर पढ़ें और फिर यात्रा करें.
यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली में ये ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब चालान के साथ FIR भी
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
1 hr agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
3 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
4 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
7 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
10 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines