Delhi Traffic Advisory: मंगलवार को गुरुपर्व के आयोजन पर दिल्ली पुलिस ने आज के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. आज गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश मनाया जा रहा है, जिसके लिए राजधानी दिल्ली के सेंट्रल इलाके में भारी भीड़ की संभावना है. सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) के चलते कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक रास्ते अपनाने की भी सलाह दी है.
कहां-कहां से निकलेगी शोभा यात्रा?
यह शोभा यात्रा भाई मति दास चौक से शुरू होकर फतेहपुरी, खारी बावली, नया बाजार, पीली कोठी, पुल मिठाई, आजाद मार्केट, रोशनारा रोड, घंटा घर चौक, शक्ति नगर चौक होते हुए गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब (GT करनाल रोड) तक जाएगी. इस यात्रा के दौरान आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे आसपास के इलाकों में जाम लगने की आशंका बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें-दिल्लीवासी कृप्या ध्यान दें… इस तारीख को लगेगी लोक अदालत, चालान पर मिलेगी भारी छूट
इन सड़कों पर आज रहेगा Traffic Jam
- SP मुखर्जी रोड.
- आजाद मार्केट रोड.
- लाला जगन नाथ मार्ग.
- घंटा घर चौक.
- रोशनारा रोड.
- पुल मिठाई.
ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट्स
बरफखाना चौक- रोशनारा रोड की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा और रानी झांसी फ्लाईओवर और लाला जगन नाथ मार्ग की ओर रूट डायवर्ट किया गया है.
घंटा घर चौक- रोशनारा रोड की ओर ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी और इसे लाला जगन नाथ मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
बुलेवार्ड रोड- तीस हजारी से आने वाले वाहनों को रानी झांसी फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
DCM चौक- ईदगाह R/A से आने वाले ट्रैफिक को रानी झांसी रोड से बुलेवार्ड रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
कुतुब चौक- ट्रैफिक को महाराजा अग्रसेन मार्ग से बारा टूटी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए जारी की नई एडवाइजरी
- दिल्ली पुलिस ने अपने लेटेस्ट एक्स पर शेयर एक पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए कहा प्रभावित रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं.
- भीड़ को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो/बस) का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग एरियाज में ही पार्क करें.
- किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
- लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट के लिए Delhi Traffic Police के सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें और वहां से अपडेट के बाद उस रूट पर ट्रैवल करें.
ये भी पढ़ें-चलेंगी बर्फीली हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड, IMD से जानें मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
58 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines