Delhi Traffic Advisory for 3 Days: दिल्ली के महरौली से सटे भाटी माइंस इलाके में 3 दिन राधा स्वामी सत्संग ब्यास समागम चलेगा। इसके चलते आज 26 अक्टूबर दिन शुक्रवार से 28 अक्टूबर दिन रविवार तक दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी। समागम में करीब 5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इसलिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एडवाइजरी में मेंशन की गई सड़कों पर जाने से बचें और एडवाइजरी पढ़कर ही घर से निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामना न करना पड़े। दिल्ली पुलिस ने प्रदेशवासियों और सत्संगियों से सहयोग करने की अपील की है।
इन सड़कों पर बाधित रहेगा ट्रैफिक
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 3 दिन महरौली के आस-पास सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। सत्संगियों और उनके वाहनों को समागम स्थल के लिए एंट्री भाटी माइंस रोड से मिलेगी। इनके लिए पार्किंग समागम स्थल के अंदर ही होगी। ऐसे में यह रोड आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद से आ रहे सत्संगी डेरा रोड होते हुए समागतम स्थल तक जाएंगे। भाटी माइंस रोड, बांध रोड, छतरपुर रोड, SSN रोड पर हैवी और मीडियम व्हीकल्स आवाजाही करेंगे।
इमरजेंसी व्हीकल्स डेरा रोड, मांडी रोड, MG रोड से आवाजाही करें। भाटी माइंस रोड, महरौली-बदरपुर रोड, डेरा रोड, संत श्री नागपाल मार्ग, वाई पॉइंट छतरपुर, CDR चौक, मेन छतरपुर रोड, अणुव्रत मार्ग, 100 फुटा रोड जंक्शन, वसंत कुंज रोड, अंधेरिया मोड़, मांडी रोड, MG रोड और अरविंदो रोड पर ट्रैफिक बाधित रहेगा। ऐसे में आम लोग इन सड़कों पर आवाजाही करने से बचें। इमरजेंसी के लिए वैकल्पिक रोड इस्तेमाल करें। दिल्ली पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी व्हीकल्स सभी सड़कों से बिना किसी रोक-टोक के आवाजाही कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
8 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
10 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines