दिल्ली में आज कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी
दिल्ली में आज आपातकालीन स्थितियों के चलते कई रास्ते बंद हो सकते हैं। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

दिल्ली में आज कई जगहों पर धार्मिक जुलूसों और आपातस्थिति के कारणों के चलते कई रास्ते डायवर्ट हो सकते हैं। इसके लिए पहले से ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। आज सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट (ITO Chowk), बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट और शांति वन क्रॉसिंग, सलीम गढ़ फ्लाईओवर बाईपास, एमजीएम, प्रगति मैदान सुरंग से शांति वन चौक, विकास मार्ग और आईपी मार्ग के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध किया गया है। इसके अलावा डायवर्जन भी लागू रहेंगे।
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 3, 2025
On 03.09.2025, due to exigencies, traffic restrictions & diversions will be in place from 08:30 AM to 11:30 AM around W Point, A Point (ITO Chowk), BSZ Marg, Delhi Gate, JLN Marg, Rajghat & Shanti Van Crossings, Saleem Garh Flyover By-Pass, MGM, Pragati Maidan… pic.twitter.com/HWIV6FNSz0
दिल्ली में आज दो प्रोग्राम होने वाले हैं, पहला तो संत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज की जन्मदिन शोभा यात्रा होगी। ये रामलीला मैदान से शुरू होकर असिफ अली रोड, अजमेरी गेट, पुल पहाड़गंज, झंडेवालान, फैज रोड, गुरुद्वारा रोड, आर्य समाज रोड और टैंक रोड तक रहेगी।
दूसरी नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन की 31वीं नेशनल कन्वेंशन है और ये पहाड़गंज से शुरू की जाएगी। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी, जिसके चलते ट्रैफिक रूट बदला गया है। 3:00 बजे तक आपको भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.