अगर आप इस रविवार यानी 24 मई को पुरानी दिल्ली, लाल किला या मध्य दिल्ली की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सफर शुरू करने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें. राजधानी में आयोजित होने वाले बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम की वजह से कई प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक दबाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में लाखों लोगों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रह सकती है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें और संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की परेशानी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल इन रास्तों पर जाने से बचें! ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जाम से बचने के
कई रूट्स पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
जानकारी के मुताबिक, ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ कार्यक्रम के चलते दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी. ये यात्राएं श्यामगिरी मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदसिया पार्क और अजमेरी गेट जैसे इलाकों से शुरू होकर लाल किला पहुंचेंगी. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लागू करने की तैयारी की है. इससे मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई हिस्सों में वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैर-जरूरी यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और ट्रैफिक का दबाव
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निम्न प्रमुख रास्तों और उनके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा या रफ्तार धीमी रहेगी:-
- जीटी करनाल रोड: शास्त्री पार्क से तीस हजारी तक.
- बुलेवार्ड रोड: खोया मंडी यू-टर्न से युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड तक.
- शाम नाथ मार्ग, लोथियन रोड, हैमिल्टन रोड (पुल डफरिन से केला घाट).
- लाल किला और पुरानी दिल्ली के रास्ते: श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल तक दोनों तरफ).
- मध्य दिल्ली के रास्ते: जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट चौक), और निषाद राज मार्ग.
- अन्य प्रभावित इलाके: राजपुरा रोड, रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास (चांदगी राम अखाड़ा से आईपी फ्लाईओवर), आईटीओ चौक, बीएसजे मार्ग, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, श्रद्धानंद मार्ग, चावड़ी बाजार रोड और देशबंधु गुप्ता मार्ग.
बसों और कमर्शियल वाहनों पर रहेगी रोक
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रंजीत सिंह फ्लाईओवर और रंजीत सिंह मार्ग पर बसों व व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.
- दिल्ली गेट चौक से लाल किला और राजघाट की तरफ दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक ट्रैफिक पर सख्त पाबंदी लागू रहेगी.
- कश्मीरी गेट ISBT जाने वाले यात्रियों को युधिष्ठिर सेतु के नीचे वाले रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
- पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को रानी झांसी फ्लाईओवर, मोरी गेट और पुल डफरिन वाले मार्ग का उपयोग करना चाहिए.
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट साइड जाने वाले यात्रियों को देशबंधु गुप्ता रोड से बचते हुए पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड या भभूति मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: पंजाब-हिमाचल वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 61 किमी लंबे नए हाईवे से दिल्ली पहुंचना होगा बेहद
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines