Delhi Traffic Alert: दिल्ली वालों संडे को सोच-समझकर ही निकलें, इन इलाकों में लग सकता है महा-जाम! घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Mein Traffic Alert News: दिल्ली में 24 मई को बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभा यात्राओं के चलते लाल किला, पुरानी दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक रास्तों से सफर करने की सलाह दी है.

Delhi Traffic Alert

दिल्ली में भारी जाम का अलर्ट. (Image: AI)

अगर आप इस रविवार यानी 24 मई को पुरानी दिल्ली, लाल किला या मध्य दिल्ली की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सफर शुरू करने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें. राजधानी में आयोजित होने वाले बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम की वजह से कई प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक दबाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में लाखों लोगों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रह सकती है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें और संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की परेशानी से बचा जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

कई रूट्स पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

जानकारी के मुताबिक, ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ कार्यक्रम के चलते दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी. ये यात्राएं श्यामगिरी मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदसिया पार्क और अजमेरी गेट जैसे इलाकों से शुरू होकर लाल किला पहुंचेंगी. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लागू करने की तैयारी की है. इससे मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई हिस्सों में वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैर-जरूरी यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और ट्रैफिक का दबाव

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निम्न प्रमुख रास्तों और उनके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा या रफ्तार धीमी रहेगी:-

विज्ञापन
  • जीटी करनाल रोड: शास्त्री पार्क से तीस हजारी तक.
  • बुलेवार्ड रोड: खोया मंडी यू-टर्न से युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड तक.
  • शाम नाथ मार्ग, लोथियन रोड, हैमिल्टन रोड (पुल डफरिन से केला घाट).
  • लाल किला और पुरानी दिल्ली के रास्ते: श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल तक दोनों तरफ).
  • मध्य दिल्ली के रास्ते: जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट चौक), और निषाद राज मार्ग.
  • अन्य प्रभावित इलाके: राजपुरा रोड, रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास (चांदगी राम अखाड़ा से आईपी फ्लाईओवर), आईटीओ चौक, बीएसजे मार्ग, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, श्रद्धानंद मार्ग, चावड़ी बाजार रोड और देशबंधु गुप्ता मार्ग.

बसों और कमर्शियल वाहनों पर रहेगी रोक

  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रंजीत सिंह फ्लाईओवर और रंजीत सिंह मार्ग पर बसों व व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.
  • दिल्ली गेट चौक से लाल किला और राजघाट की तरफ दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक ट्रैफिक पर सख्त पाबंदी लागू रहेगी.
  • कश्मीरी गेट ISBT जाने वाले यात्रियों को युधिष्ठिर सेतु के नीचे वाले रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
  • पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को रानी झांसी फ्लाईओवर, मोरी गेट और पुल डफरिन वाले मार्ग का उपयोग करना चाहिए.
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट साइड जाने वाले यात्रियों को देशबंधु गुप्ता रोड से बचते हुए पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड या भभूति मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: पंजाब-हिमाचल वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 61 किमी लंबे नए हाईवे से दिल्ली पहुंचना होगा बेहद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ