दिल्ली और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद यकीनन आपको भी खुशी होगी. अब दिल्ली-एनसीआर से हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर धर्मशाला तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सितंबर से, सड़क मार्ग के जरिए धर्मशाला तक पहुंचना महज 6 घंटे का खेल होगा. अभी जहां इस दूरी को पूरी करने के लिए लोगों को 9 से 11 घंटे का थका देने वाला सफर करना पड़ता है, नए प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यह सफर आसान और तेज हो जाएगा. यह बदलाव न सिर्फ समय बचाएगा, बल्कि आपकी यात्रा के अनुभव को भी यादगार बना देगा.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Update: दिल्ली की 3 सबसे व्यस्त सड़कों को सिग्नल-फ्री करेगा NHAI, रोज-रोज
NH-503 बनेगा गेम-चेंजर
इस बड़ी राहत के पीछे सबसे बड़ा कारण है नेशनल हाईवे-503 (NH-503) का कायाकल्प है. एनएचएआई (NHAI) द्वारा मेहतपुर, ऊना, अंब और रानीताल के बीच लगभग 99 किलोमीटर के इस कॉरिडोर को फोरलेन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इसका सीधा मकसद है कनेक्टिविटी को सुपरफास्ट बनाना. अभी तक लोगों को इस रूट में सफर करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिसमें तंग रास्ते, जाम, और थकान सफर के मजे को बुरी याद बना देती है, इस समस्या को दूर करने, बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए इस प्रोजेक्ट का पूरा होना बेहद जरूरी है, ताकि इस रूट का सफर आसान हो सके.
खतरनाक मोड़ों से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति
यह काफी आम बात है कि आज के समय में कई पहाड़ों की यात्रा करने पर तीखे और खतरनाक मोड़ का सामना करना पड़ता है, जिससे न सिर्फ ड्राइवर को काफी दिक्कत होती है और गाड़ी की रफ्तार भी धीमा हो जाती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. कांगड़ा क्षेत्र में बन रहे नए फोरलेन एलाइनमेंट में ‘ज्यामितीय खामियों’ (geometric deficiencies) को पूरी तरह से दूर किया जा रहा है. रियांड ब्रिज और तारसुह गांव के पास बनने वाली जुड़वां सुरंगें (twin tunnels) अब कांगड़ा बाजार और दाौलतपुर जैसे जाम वाले इलाकों को बाईपास कर देंगी. इससे पालमपुर से चंडीगढ़ तक का सफर भी अब 6 घंटे से घटकर महज साढ़े तीन घंटे का रह जाएगा.
प्रकृति और पर्यटन दोनों का मिलेगा बढ़ावा
बढ़ती कनेक्टिविटी के साथ पर्यटकों की संख्या भी निश्चित रूप से बढ़ेगी, जिससे पहाड़ों की शांति पर असर पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली है. ट्रियंड (Triund) जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या को सीमित करने और कचरा प्रबंधन (waste management) को बेहतर बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि इन खूबसूरत वादियों की सुंदरता को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना भी है. इतना ही नहीं, बीते कुछ समय से IPL जैसे कई अन्य क्रिकेट के खेल धर्मशाला में हो रहे हैं, मैच देखने के लिए आए लोगों के लिए भी यह सफर आसान हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro Phase 5A: दिल्ली मेट्रो के इस नए रूट पर शुरू हुआ काम, इन इलाकों की चमकेगी
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
10 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
13 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
13 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
15 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
15 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
16 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
16 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines