इस बार भयंकर गर्मी छुड़ाएगी पसीने, जनवरी में ही 25 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान, तेजी से क्यों बदला मौसम?

Delhi Temperature in January: दिल्ली में जनवरी महीने में ही तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है और मौसम तेजी से बदल रहा है. ऐसे में इस बार गर्मी के सीजन में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है.

Delhi Temperature in January

दिल्ली में इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है.

Delhi Temperature in January: दिल्ली में 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ी. घनी धुंध के साथ शीत लहर ने लोगों के हाड़ कंपा दिए. अधिकतम तापमान जहां 15 से 17 के बीच रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे तक पहुंच गया था. हालांकि 4-5 दिन से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास बना हुआ है, लेकिन दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. वहीं अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या दिल्ली से विदा हो गई है सर्दी?

बता दें कि दिल्ली में मौसम का मिजाज पिछले 2 दिन में ही बदला है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अचानक 15 से 17 डिग्री तापमान 25 डिग्री तक कैसे पहुंच गया? क्या हाड़ कंपाने वाली सर्दी की विदाई हो गई है? अगर ऐसा हुआ है तो अचानक क्यों हुआ, जबकि आमतौर पर 15 फरवरी तक मौसम ठंडा और बारिश वाला रहता है, लेकिन इस बार बारिश होने का तो नाम ही नहीं है. तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया हौ और में अभी से गर्मी महसूस होने लगी है.

कमजोर पश्चिमी विक्षोभी बड़ी वजह

दरअसल, तापमान का इस तरह अचानक ऊपर नीचे होना सामान्य मौसमी गतिविधि है, जिसका कनेक्शन पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से है. सर्दियों में उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में मौसम और तापमान से जुड़े बदलाव यूरोप की ओर से आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जुड़े हैं. इसके असर से बारिश और बर्फबारी एक साथ होती है, जिससे सर्दी बढ़ती है, लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर उलटा होता, इसलिए दिल्ली में तापमान-गर्मी बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

न बर्फीली हवाएं चलतीं, न कोहरा

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर जिन राज्यों पर पड़ता है, उनमें दिल्ली भी शामिल है. जहां बारिश तो नहीं होती, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से सिस्टम से आम तौर पर मैदानी इलाकों जिनमें दिल्ली भी शामिल है, जहां कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश नहीं होती है, बल्कि एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनता है, जिसमें बादल नहीं होते और पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं भी दिल्ली तक नहीं पहुंचती. नमी नहीं होती तो कोहरा भी नहीं होता.

विज्ञापन

बीते दिन 25 डिग्री रहा तापमान

बादल और कोहरा नहीं होने से सूरज की किरणें सीधे धरती तक पहुंचती हैं और दिन का तापमान बढ़ जाता है. ऐसा ही दिल्ली में हो रहा है. दिल्ली में बीते दिन बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है, लेकिन सर्दी नहीं पड़ेगी. अगले एक हफ्ते में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक के बाद एक सक्रिय हो रहे हैं, जिनमें से एक पहाड़ी इलाकों में असर दिखाना शुरू भी कर चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ