Delhi Teen Abuse Case: दोस्त की मौत के बाद उसकी 14 साल की बेटी को एक अधिकारी अपने घर ले आया। आरोप है कि 2021 से 2021 के बीच उसने बहाने से बच्ची के साथ कई बार रेप किया। नाबालिग जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसने आरोपी की पत्नी को इसकी जानकारी दी। फिर आरोपी की पत्नी ने बच्ची का अबॉर्शन करा दिया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के सीनियर अधिकारी के रूप में हुई है। आरोपी पर अपने दोस्त की 14 साल की बेटी के साथ कई महीनों तक बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल शोषण का मामला दर्ज किया है।
IPC की धाराओं और POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और POCSO एक्ट के तहत आरोपी अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में अधिकारी की पत्नी पर भी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार में कथित तौर पर मदद करने का आरोप लगाया गया है।
पता चला है कि नाबालिग 12वीं कक्षा की छात्रा है। 2020 में उसके पिता की मौत हो गई थी। नाबालिग के पिता और आरोपी दोस्त थे। अपने दोस्त के बाद आरोपी उसकी बेटी को अपने घर ले आया। फिर आरोपी ने 2020 से 2021 के बीच नाबालिग का कई बार रेप किया।
नाबालिग जब प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी। फिर आरोपी अधिकारी की पत्नी ने अपने बेटे से दवाई मंगवाई और घर पर ही नाबालिग का अबॉर्शन करा दिया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल नाबालिग का इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
9 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
19 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
21 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines