Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली सुल्तानपुरी हादसा मामले में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्कूटी से टक्कर के बाद अंजलि बलेनो कार के अगले पहिए में फंस गई थी जिसके बाद उसे लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा गया और इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर खून के धब्बे सामने के बाएं पहिये के पीछे पाए गए। एफएसएल ने कहा कि कार के नीचे अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं। फोरेंसिक लैब से दिल्ली पुलिस को तीन रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है, जिनमें से एक बुधवार को सौंपी जाएगी।
और पढ़िए –कंझावला कांड: कार के अंदर मौजूद थी लड़की? अब तक कोई सुराग नहीं मिला
https://twitter.com/ANI/status/1610503026401480705
क्राइम सीन रीक्रिएशन पर रिपोर्ट सौंपेगी FSL
तीन रिपोर्टों में एक घटनास्थल से लिए गए ब्लड सैंपल, दूसरा- मामले में गिरफ्तार किए गए पांच अभियुक्तों से एकत्र किए गए ब्लड सैंपल पर और तीसरा- घटनास्थल पर आधारित एक रिपोर्ट होगी। कहा जा रहा है कि एफएसएल आज क्राइम सीन रीक्रिएशन पर रिपोर्ट सौंपेगी।
गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। पांचों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस हिरासत आज खत्म होगी।
और पढ़िए –Kanjhawala death case: सहेली ने दिया बयान, कहा-अंजलि नशे में थी, हादसे की रात यह हुआ…
दीपक खन्ना चला रहा था कार
अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक कार चला रहा था और उसके बगल में बायीं तरफ मनोज मित्तल बैठा था, जबकि अमित, मिथुन और कृष्ण पिछली सीट पर बैठे थे। उधर, विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है, जो मामले की आंतरिक जांच करेगी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपेगी।
हर दिन सामने आ रही नई जानकारी
मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नई बातें सामने आ रही हैं। मंगलवार को जानकारी मिली कि हादसे के वक्त स्कूटी सवार अंजलि अकेली नहीं थी बल्कि उसकी दोस्त निधि भी उसके साथ थी। कार से स्कूटी को टक्कर मारे जाने के बाद निधि डर गई और घर चली गई।
मंगलवार को कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि घटनास्थल पर निधि मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, अंजलि और उसकी सहेली को एक होटल से बाहर आते देखा गया, जहां वे नए साल का जश्न मनाने गईं थीं। सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखा कि निधि और अंजलि के बीच कहासुनी भी हुई थी। जब वे होटल से बाहर निकली तो स्कूटी निधि चला रही थी लेकिन जब हादसा हुआ तो उससे पहले अंजलि ने स्कूटी निधि से ले ली थी।
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
12 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
14 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines