Delhi Street Murder: राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार की रात 16 साल लड़की की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा कि आरोपी साहिल को सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था। हमें कोर्ट से उसकी 2 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। हम उससे हर पहलुओं पर पूछताछ करेंगे और साक्ष्य एकत्रित करेंगे।
इस बीच पूछताछ में एक अहम खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि 20 साल के साहिल ने 15 दिन पहले एक साप्ताहिक बाजार से चाकू से खरीदा था। उसी चाकू से उसने नाबालिग का कत्ल किया है। आरोपी ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसने चाकू कहां से खरीदा था। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि साहिल ने लड़की हत्या जुनून में की है या अचानक उकसावे पर अंजाम दिया।
मृतका के माता-पिता ने मंगलवार को कहा कि हम चाहते हैं कि साहिल को फांसी की सजा मिले। इससे पहले सोमवार को परिजनों ने कहा था कि उन्होंने साहिल को कभी देखा नहीं था।
दो बसें बदलकर पहुंचा बुलंदशहर, रिठाला में फेंका चाकू
साहिल हत्या के बाद दिल्ली से फरार हो गया था। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। वह दो बसें बदलकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया और दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या करने के बाद साहिल ने बुलंदशहर भागने से पहले रिठाला में अपना हथियार फेंक दिया था।
चाकू से ताबड़तोड़ 16 वार किए, फिर पत्थर से सिर कुचला
साहिल ने रविवार की रात सड़क पर सरेआम नाबालिग लड़की पर चाकू से 16 बार हमले किए। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। साहिल लड़की पर तब तक हमले करता रहा, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। आसपास लोग थे, लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच संबंध थे। रविवार की रात किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में साहिल ने लड़की की हत्या कर दी। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Excise Policy Scam: आरोप बेहद गंभीर हैं, दिल्ली HC से मनीष सिसोदिया को तगड़ा झटका, जमानत देने से किया इंकार
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
15 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
22 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines