Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मंगलवार को एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया गया था. इस मामले में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में आदिल को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा आरोप है कि आदिल नकली पासपोर्ट बनाने के रैकेट से जुड़ा था. वह काफी सालों से दिल्ली में रह रहा था. उसके पास से नकली पासपोर्ट भी बरामद हुए थे और वह पाकिस्तान और कई देशों की यात्रा कर चुका है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार आदिल कई फर्जी नामों से काम कर रहा था. जिनमें सैयद दिल हुसैन, मोहम्मद दिल हुसैनी और नसीमुद्दीन शामिल हैं. उसके पास से कई जाली पासपोर्ट, फर्जी पहचान पत्र के साथ साथ कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला आदिल गिरफ्तार; पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार
भाभा सेंटर के बनवाएं थे 3 फर्जी आईडी कार्ड
स्पेशल सेल की अब तक की जांच में सामने आया है कि आदिल और उसका भाई अख्तर हुसैनी ने भाभा सेंटर के 3 फर्जी आईडी कार्ड भी बनवाएं थे. जिनके जरिए एंट्री करने की फिराक में भी थे. लेकिन अभी तक दोनों भाई सेंटर में नहीं जा सके हैं. हालांकि आरोपी अख्तर भाभा का लोगो भी फर्जी तरीके से इस्तेमाल करता था. फर्जी पासपोर्ट के जरिए खाड़ी देशों की यात्रा कर चुके हैं और वहां कई लोगों से सुरक्षा जानकारियां देने का ऑफर भी कर चुके थे. दोनों भाइयों पर फर्जी आईडी के जरिए कई बार खाड़ी देशों की यात्रा करने के आरोप हैं और ईरान और रूस के एजेंटों को परमाणु-संबंधी डिजाइन और गोपनीय जानकारी बेचने के भी आरोप हैं.
संवेदनशील जानकारियां भेजी थीं विदेशों
गिरफ्तार आरोपी आदिल हुसैनी ने स्वीकार किया है कि उसने और उसके भाई ने फर्जी पहचान बनाकर संवेदनशील जानकारियां विदेशों में भेजी थीं. उसके पास से जाली दस्तावेज़ और पासपोर्ट मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक, आदिल हुसैनी कई सालों तक दुबई में रह चुका है. दोनों ने फर्जी दस्तावेजों और जानकारियां देकर जो पैसे इकट्ठे लिए उससे दुबई में कुछ संपत्तियों में भी निवेश किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस नेटवर्क में एक कैफे संचालक भी शामिल है. जिसे हिरासत में लिया गया है. इस नेटवर्क से जुड़े गिरोह के कुछ ओर सदस्य अभी पुलिस से गिरफ्त से दूर है और उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज क्यों नहीं करवाई क्लाउड सीडिंग? क्या कहते हैं IIT कानपुर के वैज्ञानिक
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
22 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines