Delhi SIR Update: दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ने बढ़ाई एसआईआर की समय-सीमा, जानें आपत्तियां दर्ज करने की नई तारीख

Delhi SIR Date Update: दिल्ली के वोटर्स के लिए के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. चुनाव आयोग ने एसआईआर के लिए समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है. आइये नई तारीख के बारे में जानते हैं.

Delhi SIR New date update

दिल्ली में बढ़ी SIR की समय-सीमा

Delhi SIR Update: दिल्ली में रहने वाले नागरिकों और मतदाताओं के लिए एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग ने दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समय-सीमा को 12 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है. इस बड़े फैसले के बाद अब दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन पहले से तय 5 अगस्त की जगह 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा. दरअसल, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने 14 जुलाई 2026 को चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर प्रशासनिक और लॉजिस्टिक कारणों से अतिरिक्त समय देने की मांग की थी, जिसे आयोग ने पूरी तरह स्वीकार कर लिया है. इस बदलाव के चलते अब दिल्ली में मतदाता सूची से जुड़े सभी बचे हुए चरणों के काम में 12 दिनों की देरी होना पूरी तरह तय हो गया है.

विज्ञापन

दिल्ली में बीएलओ अब कब तक करेंगे घर-घर जाकर वेरिफिकेशन?

अब दिल्ली में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किया जाने वाला डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन का काम 8 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा. इलेक्शन कमीशन ने अधिकारियों को 10 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है ताकि कोई भी योग्य नागरिक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से न छूटे. गौरतलब है कि डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन का काम पिछले महीने 30 जून से शुरू किया गया था. चुनाव आयोग का मुख्य उद्देश्य फील्ड वेरिफिकेशन के माध्यम से मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और त्रुटिहीन बनाना है ताकि आने वाले चुनावों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो.

विज्ञापन

कब जारी की जाएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

चुनाव आयोग के मुताबिक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 अगस्त को आने के बाद नागरिकों को अपने नाम या पते में सुधार के लिए समय दिया जाएगा. मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के सुधार, नए नाम जोड़ने या हटाने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 17 अगस्त से लेकर 16 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी. इसके बाद प्राप्त हुए सभी आवेदनों की जांच की जाएगी और फिर फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर के बजाय 19 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा. दिल्ली को देश भर में चल रहे इस विशेष अभियान के तीसरे चरण (फेज 3) में शामिल किया गया है, जिसकी शुरुआत चुनाव आयोग ने 14 मई को की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ