दिल्ली के 6 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और फायर की टीम मौके पर मौजूद

Bomb Threat in Delhi Schools: दिल्ली में स्कूलों को लगातार धमकी भरे फोन कॉल और ईमेल्स मिल रहे हैं। बीते दिन भी 50 स्कूलों में धमकी मिली। इसी कड़ी में आज भी दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

delhi Schools Bomb Threat

Photo Credit- X

Bomb Threat in Delhi Schools: दिल्ली के 5 स्कूलों को आज फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, प्रसाद नगर द्वारका सेक्टर 5 और अलग अलग जगह स्कूल में धमकी की जानकारी मिली है। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस और फायर की टीम मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि बीते दिन भी दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद टीमें एक्टिव हो गई थीं।

विज्ञापन

6 स्कूलों को मिली बम की धमकी

जानकारी के मुताबिक, द्वारका सेक्टर 5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को धमकी मिली है। इसके अलावा 5 और स्कूलों के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर मौजूद हैं। स्कूल के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अफरा-तफरी देखी जा सकती है। स्कूलों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने स्कूलों को धमकी पर ताजा जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि प्रसाद नगर स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छावला स्थित राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 1 स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल और द्वारका सेक्टर 10 स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल समेत 6 स्कूलों को आज सुबह बम की धमकी मिली है।

विज्ञापन

20 अगस्त को मिली थी 50 स्कूलों को धमकी

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के स्कूल-कॉलेजों में धमकी भरे मेल आने के बहुत से मामले देखने को मिले हैं। 20 अगस्त 2025 को भी दिल्ली के एक-दो नहीं बल्कि पूरे 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी सुबह 7:40 और फिर 7:42 बजे दो स्कूलों को भेजी गई। इसके बाद पुलिस टीम और एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एसकेवी मालवीय नगर, आंध्रा स्कूल और प्रसाद नगर को भी धमकी दी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ