हरियाणा के बाद अब दिल्ली में बेकाबू हुई स्कूल बस, बाइक-ऑटो को उड़ाया,1 की मौत

Delhi SchoolBus Hits Scooty Auto: हरियाणा के बाद अब राजधानी दिल्ली में स्कूल बस हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बेकाबू स्कूल बस ने ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, बस में बैठा एक बच्चा भी घायल हो गया।

Road Accident

बस हादसे में 1 की मौत

विज्ञापन

Delhi SchoolBus Hits Scooty Auto : दिल्ली के आईपी स्टेट थाना इलाके में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली के आईपी स्टेट थाने के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस ने ऑटो और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं हादसे में ऑटो चालक और एक स्कूली बच्चा घायल हो गया।

हादसे में बाइक सवार की मौत

एक निजी स्कूल की बस करीब 42 बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही थी। आईपी स्टेट थाने की रेड लाइट के सामने बेकाबू स्कूल बस ने एक ऑटो और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं हादसे में बस में बैठा एक बच्चा भी घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बस चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके चलते हादसा हो गया।

Advertisment

बता दें आए दिन दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। जिसके चलते लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है। दिल्ली में स्कूल बसें यातायात नियमों का पालन करती हुई नहीं दिखाई देती है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की तैनाती के बावजूद स्कूल बस ड्राइवर यातायात नियमों का उल्लंघन करते है और मनमाने ढंग से बस चलाते है।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ