हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी; तलाशी में कुछ नहीं मिला, जांच जारी

विज्ञापन

Bomb Threat: दिल्ली के एक स्कूल को ई-मेल के जरिए मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की जानकारी के बाद पुलिस और बम डिस्पोजल टीम स्कूल पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद पुष्प विहार स्थित अमृता स्कूल में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीमें पुष्प विहार के अमृता स्कूल में पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान चलाया। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा, “बम डिस्पोजल टीम (बीडीटी) के जरिए स्कूल की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।” दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़िए –  Delhi News: कोलंबिया यूनिवर्सिटी की तरह दिखेगा दिल्ली का यह स्कूल, जानें डिटेल्स

12 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली थी बम की धमकी

इससे पहले 12 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड पर बम की धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेश देव के अनुसार कल डीपीएस मथुरा रोड को बम की धमकी का ईमेल मिलने की सूचना मिली थी।

और पढ़िए – MCD Election 2022: दिल्ली सरकार के सभी सरकारी स्कूलों की कल छुट्टी घोषित

राजेश देव के मुताबिक, पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड स्कूल पहुंचे। बाद में पता चला कि ई-मेल एक छात्र की ओर से भेजा गया था। 2 बम डिस्पोजल टीमों ने कुत्तों और स्थानीय कर्मचारियों के साथ स्कूल की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, यह एक फर्जी कॉल थी।

अधिकारी के अनुसार, स्कूल पहुंचने के बाद पुलिस ने स्कूल के कंप्यूटर सिस्टम/मेल की जांच की, जिसमें पाया गया कि उक्त मेल गुरुवार को लगभग 6:17 बजे प्राप्त हुआ था। तकनीकी जांच से हमें पता चला कि उक्त मेल गुरुवार को प्राप्त हुआ था। ईमेल पता एक छात्र का है, जिसने मेल भेजने से इनकार कर दिया था।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें