दिल्ली में आज 12वीं में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. घटना शहादरा में कृष्णा नगर इलाके के सर्वोदय बाल विद्यालय की है. छात्रा ने स्कूल में ही खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई और जान दे दी. बताया जा रहा है कि वह अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी. घटनाक्रम को देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना स्कूल स्टाफ ने पुलिस को दी तो जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर स्थिति को संभाला. वहीं पुलिस ने एंबुलेंस से शव को अस्पताल पहुंचाया.
10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; आखिरी …
विधायक के मामले की गहन जांच के आदेश
पुलिस के अनुसार, स्कूल के गार्ड रूम में मृतक छात्रा जली हालत में मिली. सर्च ऑपरेशन में छात्रा के बैग से कुछ सामान बरामद हुआ है. घटना के बारे में पता चलते ही विधायक अनिल गोयल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सुसाइड क्यों की गई? यह जांच का विषय है और पुलिस विभाग को जांच के निर्देश दे दिए हैं. छात्रा बैग में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आई थी, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जब तक सुसाइड किए जाने की वजह का पता नहीं चल जाता, तब तक इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता. स्कूल प्रशासन, स्टूडेंट्स और सिक्योरिटी गार्ड सदमे में हैं.
पुलिस-स्कूल ने नहीं दी परिवार को जानकारी
बता दें कि बेटी की मौत से माता-पिता सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन रिश्तेदार ने बताया कि जान देने वाली लड़की उसकी ननद थी और 12वीं क्लास में पढ़ती थी. घटना के बारे में परिवार को किसी ने कुछ नहीं बताया, बल्कि वह खुद उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंची तो सुसाइड का पता चला. पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है. परिजनों को नहीं पता कि उसने यह कदम क्यों उठाया?
दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या, पूल …
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
4 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
16 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
18 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
23 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines