दिल्ली के ब्यूरोक्रेट संजीव खिवार सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं. इससे पहले भी ये नाम काफी सुर्खियां बटोर चुका है. IAS संजीव खिरवार ने सालों पहले अपने कुत्ते को घुमाने के लिए दिल्ली का त्यागराज स्टेडियम खाली करवा दिया था. वो फिलहाल दिल्ली नगर निगम (MCD) के चीफ कमिश्नर हैं. सत्य निकेतन हादसे को लेकर हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार, एमसीडी, दिल्ली पुलिस, NHRC और डीयू को नोटिस जारी किया है. इमारत हादसे पर खिरवार ने कहा- ”दुर्भाग्य से, हमने सात लोगों को खो दिया है. हमें लगता है कि गिरी हुई बिल्डिंग के बगल वाली इमारत कमजोर हो गई है, और रात भर उसे मजबूत करने का काम किया गया. अगले 1-2 दिनों में हम उसे प्लानिंग के साथ गिराने का काम करेंगे.”
ये भी पढ़ें: Delhi Satya Niketan Building Collpase: पकड़ा गया इमारत का मालिक हरिराम बंसल, पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
कौन हैं संजीव खिरवार?
गृह मंत्रालय ने जनवरी 2026 में संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम का कमिश्नर पद सौंपा था. वो 1994 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के IAS अधिकारी हैं. मई 2022 में अपने कुत्ते को टहलाने को लेकर हुए विवाद के बाद खिरवार का ट्रांसफर दिल्ली से लद्दाख कर दिया. उस वक्त वो दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) थे. IAS पर आरोप लगा कि उन्होंने सिर्फ अपने कुत्ते को टहलाने के लिए त्यागराज स्टेडियम को खाली कराया और शाम को सभी एथलीट्स को वहां आने पर रोक लगा दी.
पत्नी का भी हुआ था ट्रांसफर
संजीव खिरवार ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से नकार दिया, फिर भी उनका ट्रांसफर लद्दाख कर दिया गया. केंद्र सरकार ने इस मामले में उनकी पत्नी रिंकू डुग्गा को भी नहीं बख्शा और उनका भी तबादला कर दिया. रिंकू को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया. वो AGMUT कैडर की 1994 बैच की अधिकारी हैं. खिरवार ने इस साल जनवरी में 1992 बैच के IAS अधिकारी अश्विनी कुमार की जगह MCD कमिश्नर का पद संभाला, जिनका ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर कर दिया गया था. दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) के तौर पर अपनी पोस्टिंग से पहले, वो दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव (पर्यावरण और वन) थे.
ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: ‘हादसे के घर’ से कम नहीं सत्य निकेतन के PG, छोटे कमरों में हालत बेहद खराब
संबंधित खबरें
दिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
58 mins agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
4 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
19 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
20 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines