Sanjay Singh Press Conference on Ramesh Bidhuri: दिल्ली चुनाव से पहले राजधानी में सियासी बवाल मच गया है। बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान लगातार सुर्खियों में है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने रमेश बिधूड़ी के बयान पर पलटवार किया है। AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रमेश बिधूड़ी को करारा जवाब दिया है।
महिला मुख्यमंत्री का किया अपमान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने जिस तरह से दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को भद्दी और अपमानजनक गाली देने का काम किया, इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आतिशी ने अपना बाप बदल दिया। भाजपा वाले यही गुंडागर्दी की भाषा बोलते हैं। आतिशी जी के पिता जी 80 साल के हैं। वो वृद्धावस्था में बीमार हैं। उन्हें गाली देते हुए आपको शर्म नहीं आती।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ‘आप-दा’ और नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे; जानें PM Modi की Rally की झलकियां
संसद में गाली देने वाले को टिकट दिया
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी इस देश की सबसे बड़ी गाली देने वालों की पार्टी है। पहले इन्होंने उस व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने संसद में गाली दी। उसने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। बेशक चुनाव में वो हमारे खिलाफ हैं, लेकिन महिला सम्मान की बात आते ही अरविंद केजरीवाल और AAP कोई मतभेद नहीं रखते।
कांग्रेस और बीजेपी मिले हुए हैं- संजय
कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए संजय सिंह ने कहा कि AAP के कई नेताओं ने प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी की आलोचना की, लेकिन बहुत शर्म की बात है कि उन्हीं की पार्टी के दो नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। क्या इससे साफ नहीं हो जाता कि दोनों बीजेपी से मिले हुए हैं। उनके गहरे संबंध हैं। आतिशी के मामले में न सही लेकिन प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर बोल देते।
रमेश बिधूड़ी बनेंगे सीएम – संजय
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने एक निर्वाचित महिला मुख्यमंत्री को गाली दी है। बीजेपी के आका यह सब सुनकर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि हमारी पार्टी में ऐसा ही नेता होना चाहिए। अब यह तय हो चुका है कि बीजेपी की तरफ से दिल्ली का मुख्यमंत्री चेहरा रमेश बिधूड़ी हैं।
पीएम मोदी के ‘आप-दा’ पर दिया बयान
पीएम मोदी के ‘आप-दा’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ही गारंटी हैं। पंजाबी में अगर आप पूछेंगे कि दिल्ली किसका है, तो वो कहेंगे दिल्ली ‘आप-दा’ यानी AAP का है। पीएम मोदी भी इस बात को मानते हैं। दिल्ली की जनता बीजेपी की जमानत जब्त कराने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election : कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ का किया ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
7 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
11 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
13 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines