Delhi Election : कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' का किया ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

Delhi Congress Pyari Didi Yojana : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की बात कही गई है।

Delhi Congress

Delhi Congress Pyari Didi Yojana : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं को ध्यान में रखकर एक बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली की महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष श्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में गारंटी कार्यक्रम के सफल शुभारंभ के बाद, हम दिल्ली में “प्यारी दीदी” योजना शुरू करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम पहले दिन हर महिला को 2500 रुपये देने की योजना लागू करेंगे। कर्नाटक मॉडल के मुताबिक दिल्ली में भी गारंटी लागू की जाएगी।

डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने गृह ज्योति और गृह लक्ष्मी का वादा किया था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुझसे गारंटी देने को कहा जिसे हम लागू करेंगे। कर्नाटक में महिलाओं को 2,000 रुपये मिल रहे हैं, वे बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं और मुफ्त राशन पा रही हैं। हम बेरोजगार लोगों को 3,000 रुपये दे रहे हैं। कुल एक करोड़ 22 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं।”

डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें भरोसा है कि कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आएगी। कांग्रेस जहां भी और जो भी वादा करती है, हम हमेशा उसे पूरा करते हैं। हम बाकी गारंटियों की घोषणा बाद में करेंगे। गौरतलब है कि 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी, ऐसे में कांग्रेस दिल्ली में वापसी की कोशिश कर रही है। 1998 से 2013 तक 15 साल तक राष्ट्रीय राजधानी पर कांग्रेस ने शासन किया, जिसमें शीला दीक्षित शीर्ष पर थीं।

बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। दिल्ली कांग्रेस की तरफ से चुनावी घोषणा के दौरान, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेन्द्र यादव, पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, रागिनी नायक, अलका लांबा और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ