Delhi Sadar Bazar House Fire: दिल्ली के एक घर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, थाना सदर बाजार के तहत चमेलियान रोड स्थित सी-363 मकान में भीषण आग से दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। अग्निशमन टीम को पीसीआर के जरिए इस मकान में आग लगने की सूचना मिली। जब टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि घर में भयानक आग लगी हुई है। मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंचीं और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया।
बाथरूम में फंसी थीं बहनें
हालांकि, फर्श धुएं से भर गया था। इस दौरान अग्निशमन दल ने गैस मास्क का उपयोग किया और बमुश्किल घर में घुस सके। यहां उन्होंने देखा कि दो लड़कियां पहली मंजिल पर स्थित बाथरूम में फंसी हुई हैं। जहां से उन्हें गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।
डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
उन्हें बाहर निकालने के बाद जीवनमाला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिन लड़कियों की मौत हुई है उनका नाम गुलाशना और अनाया है। गुलशाना की उम्र 14 साल और अनाया की उम्र 12 साल थी। अब क्राइम टीम को बुलाया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
रीक्रिएशनल रूम में लगी आग
जानकारी के अनुसार, C-366 अमानत हाउस सरदार बस्ती सदर बाजार के नजदीक है। इस मकान के मालिक का नाम सलीम बताया जा रहा है। आग इस मकान के रीक्रिएशनल रूम में लगी। जहां रिक्लाइनर, मिनी थिएटर और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
इससे पहले मंगलवार को राजौरी गार्डन के एक घर में तीसरी मंजिल पर आग लगने की खबर सामने आई थी। जिसमें कुछ लोग फंस गए। हालांकि गलियां काफी संकरी थीं। जिसके चलते अग्निशमन टीम को काफी जद्दोजहद उठानी पड़ी। इसके बाद एक महिला समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ें: जयपुर की केमिकल फैक्ट्री में कैसे लगी आग? जिसमें जिंदा जले 6 लोग, जानें Inside Story
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
8 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines